Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लूज टी-शर्ट और रिप्ड जींस में स्पाॅट हुईं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, इस चीज को लेकर लोगों ने किया ट्रोल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 08:32 PM (IST)

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस साल 23 जनवरी को शादी की थी। कई सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। कपल ने सुनी ...और पढ़ें

    Photo Credit: Athiya Shetty KL Rahul Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Athiya Shetty KL Rahul Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty Video: सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कुछ महीनों पहले ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

    अथिया और राहुल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजाॅय कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। इसी बीच अथिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है।

    इस लुक में नजर आईं राहुल की दुल्हनियां

    अथिया शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह मुंबई में स्पाॅट हुई है। इस दौरान अथिया भले ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वह काफी प्यारी लग रही हैं। अथिया ने इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट कैरी की है। इसके साथ उन्होंने डेनिम की रिप्ड जींस पहनी है। इसके साथ ही अथिया के आल ओपन हैं, जो उन पर काफी सूट कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस चीज को लेकर लोगों ने किया ट्रोल

    अथिया शेट्टी के इस लुक को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने अथिया के ओपन हेयर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘अगर बाल इतने दिक्कत कर रहे हैं तो इन्हें बांध क्यों नहीं लेतीं?' एक ने कहा, ‘औरों की दुनिया बड़ी होती है, राहुल की दुनिया बहुत लंबी है।' एक ने लिखा, ‘10 सेकेंड में 3 बार बाल ठीक किया।' इस तरह के कई और कमेंट अथिया के इस वीडियो पर आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

    खबरें और भी