Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh Birthday: अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका से पहली बार हुई थी नजरें चार, एक गाने से प्यार चढ़ा परवान

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 04:39 PM (IST)

    Ranveer Singh Birthday रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिये हमेशा फैंस का दिल जीता है। लोग न सिर्फ उन्हें देखना पसंद करते हैं बल्कि वाइफ दीपिका पादु ...और पढ़ें

    File Photo of Ranveer Singh and Deepika Padukone
    File Photo of Ranveer Singh and Deepika Padukone

    HighLights

    1. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं बॉलीवुड के फेमस कपल
    2. पहली बार दीपिका को अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर ने था देखा
    3. दिलचस्प है रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Birthday: फिल्मी पर्दे पर हमने कितनी ही कहानियां देखी और सुनी हैं। फिल्मों में ऐसी कई हसीन प्रेम कहानियों को दिखाया गया है, जिनका न तो कोई और कहानी मुकाबला कर सकती है, न ही उस जैसी बन सकती है। मगर रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भी कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिसके आगे किसी मूवी की लव स्टोरी भी फीकी पड़ जाए। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में बने रहने वाले रणवीर सिंह का 6 जुलाई को 38वां जन्मदिन है। इस मौके पर जानेंगे कब और कैसे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।

    'गोलियों की रासलीला-रामलीला' से शुरू हुई लव स्टोरी

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण बी टाउन के फेमस कपल हैं। इनकी जोड़ी सिलेब्स के साथ ही फैंस के बीच भी हिट है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में इनकी इलेक्ट्रिफाइंग केमेस्ट्री देखने को मिली थी। बाकियों के लिए यह सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, लेकिन 'दीपवीर' के लिए ये एक एहसास और कभी न भूलने वाला पल था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब इनकी एक दूसरे से मुलाकात हुई हो।

    'गोलियों की रासलीला-रामलीला' थी दो दिलों के मिलने की शुरुआत

    'गोलियों की रासलीला-रामलीला' ही वो फिल्म है, जब रणवीर-दीपिका ने पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। मूवी में एक दूसरे को प्यार करते-करते रणवीर और दीपिका को आपस में भी प्यार हो गया। कहा जाता है कि 'अंग लगा दे' गाने में दोनों को किसिंग सीन शूट करना था। जब शूटिंग पूरी हो चुकी थी, डायरेक्टर ने कट बोल दिया था, तब भी दोनों ने एक दूसरे को किस करना बंद नहीं किया। यही वो मोमेंट था, जब फिल्म की पूरी क्रू को कन्फर्म हो गया कि दोनों के बीच बात दोस्ती से बहुत आगे बढ़ चुकी है।

    खबरें और भी

    हालांकि, दीपिका शुरुआत में रणवीर के साथ रिलेशन में आने को लेकर कन्फर्म नहीं थीं। कारण, पिछले रिलेशन में उनका एक्सपीरियंस अच्छा नहीं था। मगर वो गाना तो सुना होगा 'न न करते प्यार तुम्ही से कर बैठे...।' दीपिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह रणवीर के साथ ओपन रिलेशन में रहना चाहती थीं। लेकिन उन्हें आखिरकार रणवीर पसंद आ ही गए, और 14 नवंबर, 2018 को दोनों ने शादी करने का मन बना लिया।

    जब दीपिका को रणवीर ने देखा था पहली बार

    फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने खुलासा किया था कि आखिर दीपिका से पहली बार उनकी नजरें कब और कहां चार हुई थीं। रणवीर ने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा था। तब एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। रणवीर को दीपिका को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था। वह उस नजर को कभी भूल ही नहीं सकते।

    एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि जब यश राज स्टूडियो में उनकी मुलाकात हुई, तो रणवीर ने उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। रणवीर ने ऐसे बात की, जैसे वहां कोई है ही नहीं। यह तब था जब रणवीर उन दिनों किसी और को डेट करते थे। दीपिका ने कहा कि उन्होंने हंसते हुए रणवीर से कहा था ''तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो।''