यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koffee With Karan 8: 'लगता है इस सीजन का बजट कम है', आदित्य-अर्जुन को शो में देख यूजर्स ने ऐसे उड़ाया मजाक
Koffee With Karan 8 करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के आठवें एपिसोड का प्रोमो ऑनएयर हो चुका है। इस एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर खास मेहमान ...और पढ़ें

HighLights
- कॉफी विद करण सीजन 8 के आठवें एपिसोड में दिखेंगे आदित्य-अर्जुन
- प्रोमो देखकर लोगों ने इस चीज के लिए आदित्य रॉय कपूर-अर्जुन कपूर को ट्रोल
- अनन्या पांडे को डेट करने पर बोले आदित्य रॉय कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffe With Karan 8: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लौट चुका है। इस सीजन की शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुई थी। अब तक करण जौहर के कॉफी विद करण-8 के सात एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं, जिसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचे।
अब इस गुरूवार को कॉफी विद करण का आठवां एपिसोड ऑनएयर होने वाला है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर खास मेहमान बनकर आ रहे हैं। हालांकि, इस एपिसोड के प्रोमोज को देखने के बाद ही लोगों ने करण जौहर के साथ-साथ अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
'कॉफी विद करण' 8 का प्रोमो देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक
'कॉफी विद करण' सीजन 8 के आठवें एपिसोड के प्रोमोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने अर्जुन कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, लोग करण जौहर के शो का भी मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर के प्रोमो को देखने के बाद लिखा, "करण जौहर प्लीज उन लोगों को बुलाना बंद करो, जिन्होंने बीते साल एक फिल्म भी नहीं की है। मुझे आपका शो पसंद है, लेकिन अब ये बोर होता जा रहा है, एक ही को हर बार शो में बुला रहे हो"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "अर्जुन ऐसा क्या कर रहा है, जो इसे शो में बुलाया है"। अन्य यूजर ने लिखा, "बजट कम है, लग रहा है इस सीजन का"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "अर्जुन कपूर को इतनी इम्पोर्टेंस क्यों दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह एक सोशलिस्ट हैं, एक्टर से ज्यादा"। हालांकि, कुछ फैंस अर्जुन कपूर के समर्थन में भी सामने आए हैं, जो बोल रहे हैं कि ये एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है।
खबरें और भी
अर्जुन-आदित्य ने एपिसोड में की ढेर सारी मस्ती
अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर करण जौहर के साथ 'कॉफी विद करण' के इस एपिसोड में बहुत ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक तरफ जहां 'आशिकी-2' एक्टर अनन्या पांडे के साथ डेटिंग खबरों का जवाब देने से बचते हुए नजर आए, तो वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बारे में रयूमर्स थोड़े कम हो जाए। इस दौरान उन्होंने अनन्या पांडे का नाम लेकर आदित्य रॉय कपूर को काफी छेड़ते हुए नजर आए।