Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee with Karan 8: 'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगे विक्की कौशल और कियारा आडवाणी? Karan Johar संग करेंगे मस्ती

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 06:59 PM (IST)

    Koffee with Karan 8 कॉफी विद करण सीजन 8 के अभी तक चार एपिसोड आ चुके हैं। अब जल्द इसका पांचवां एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड के नए मेहमानों के नाम भी स ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण विक्की कौशल और कियारा आडवाणी (Photo Credit: Instagram)
    कॉफी विद करण विक्की कौशल और कियारा आडवाणी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8: करण जौहर के फेमस शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 को शुरू हुए काफी समय हो गया है। इसके चार एपिसोड भी ऑन एयर हो चुके हैं। इन सभी एपिसोड में बॉलीवुड के कई सेलेब्स गेस्ट बनकर आए। करण जौहर ने सभी के साथ उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें कीं। कई सेलेब्स के स्टेटमेंट तो सुर्खियों में भी आ गए। अब इस शो के नए मेहमानों का नाम सामने आ गया है।

    करण जौहर के अगले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि 'गोविंदा मेरा नाम' में साथ नजर आए एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: पर्दे पर सारा अली खान की मां बनेंगी करीना कपूर खान, करण जौहर दिया चौंकाने वाला जवाब

    विक्की कौशल और कियारा आडवाणी होंगे अगले गेस्ट?

    दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल और कियारा आडवाणी 'कॉफी विद करण' में अपनी मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने इसकी शूटिंग भी कर ली है। अब दोनों इसके आगामी एपिसोड की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

    विक्की और कियारा की जोड़ी ने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की। सिर्फ इतना ही नहीं, विक्की कौशल की पत्नी एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी उस समय 'टाइगर 3' के प्रचार के लिए उसी इमारत में थीं। एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान विक्की कौशल से मिलने के लिए आई थीं। विक्की और कियारा दोनों इस शो में पहली बार साथ नजर आएंगे।

    लास्ट एपिसोड में आलिया-करीना आई थीं नजर

    'कॉफी विद करण' के हाल ही के एपिसोड में ननद-भाभी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों ने इस शो में करण जौहर के साथ मिलकर काफी मस्ती की। आलिया ने रणबीर, बेटी राहा से जुड़ी बातें कीं। वहीं, करीना ने भी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें बताई। इसके पहले इस शो में सारा-अनन्या, सनी देओल-बॉबी देओल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पहली बार छोटी बहन Raha Kapoor से मिलकर ऐसा था Jeh का रिएक्शन, करीना ने अपने लाडले को बताया 'तूफान'