Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: नीतू कपूर को अपने 'ससुर' पर ही था क्रश, करण जौहर के शो में जीनत अमान ने भी खोले राज

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 12:15 PM (IST)

    Koffee With Karan Season 8 Promo करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिग एपिसोड में बी-टाउन की डीवा एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आएं ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में आएंगी नीतू और जीनत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में आएंगी नीतू और जीनत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कॉफी विद करण की शोभा बढ़ाएंगी नीतू कपूर और जीनत अमान
    2. करण जौहर संग बड़े खुलासे करेंगी नीतू और जीनत
    3. कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8 Promo: बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' के काउच की शोभा बढ़ा चुके हैं। अब बारी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और जीनत अमान (Zeenat Aman) की है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बाद हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल अभिनेत्रियां रहीं नीतू और जीनत करण के शो में दिखाई देंगी। 

    जीनत अमान और नीतू कपूर अपने समय की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं। दोनों ने साथ में 'यादों की बारात', 'धरम-वीर' और 'हीरालाल-पन्नालाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब दोनों करण जौहर के चैट शो में साथ नजर आएंगी। 'कॉफी विद करण सीजन 8' के अपकमिंग एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है।

    करण के शो में होगी नीतू और जीनत की मस्ती

    करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण सीजन 8' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। नीतू और जीनत की शानदार एंट्री के साथ दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ भी की। नीतू ने 72 साल की जीनत को 'सेक्सिनेस की दुकान' कहा। वहीं, जीनत ने नीतू की भी तारीफ की। इसके बाद नीतू और जीनत ने बताया कि दोनों कितनी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- KWK 8: Saif Ali Khan को पसंद हैं करीना कपूर की ये चीजें, करण जौहर के शो में किया खुलासा

    मंदिर जाकर जीनत ने की थी ऐसी हरकत 

    शो में जीनत ने खुलासा किया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। जब करण जौहर ने जीनत से उनकी जिंदगी में आने वाले मर्दों यानी डेटिंग लाइफ के बारे पूछा तो एक्ट्रेस ने कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। नीतू कपूर ने जीनत अमान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि वह मंदिर गईं और अपने शर्ट के बटन लगाते हुए कहा, "हे भगवान हमें माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम ही नहीं है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    ससुर पर था नीतू कपूर को सीक्रेट क्रश

    करण जौहर ने नीतू कपूर से पूछा कि उनका किसी पर सीक्रेट क्रश था? इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका शशि कपूर पर क्रश था। शशि कपूर, राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। इस लिहाज से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं। 

    यह भी पढ़ें- KWK 8 में अजय देवगन ने बताया कट्टर दुश्मन का नाम, सुनकर करण जौहर का सूखा गला