Mona Singh रोल के लिए जोखिम लेने को रहती हैं तैयार, वैनिटी वैन में हमेशा कैसा रहता है माहौल?
अभिनेत्री मोना सिंह अपनी हालिया सफलताओं जैसे 'बॉर्डर 2' और 'कोहरा 2' से बेहद खुश हैं। वह जोखिम लेने और भीड़ से अलग चलने में विश्वास रखती हैं। मोना बता ...और पढ़ें
-1771750064486_m.webp)
कोहरा 2 में मोना सिंह और वरुण (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रियंका सिंह, मुंबई। इंटरनेट मीडिया के दौर में कलाकारों और फिल्मों के साथ किसी हैशटैग का जुड़ जाना आम बात है। अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) के साथ भी कुछ हैशटैग्स जुड़े हैं। इन दिनों मोना हर दूसरे प्रोजेक्ट में दिख रही हैं। उनकी फिल्म बार्डर 2 बाक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, तो वहीं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज कोहरा 2 को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। ऐसे में उन्हें इंटरनेट मीडिया पर जोखिम लेने और नियमों से आगे जाकर काम करने वाली अभिनेत्री वाले कई हैशटैग्स मिल रहे हैं।
बहुत कुछ सीखने को मिला
मोना इससे खुश भी हैं, वह कहती हैं कि ये सभी हैशटैग अच्छे लग रहे हैं। मेरे लिए यही तरीका है जीने और काम करने का। मैं क्यों किसी के रास्ते पर चलूं, क्यों भीड़ का हिस्सा बनूं। मैं हमेशा से यही मानती आई हूं कि अपने लिए रास्ते बनाएं, जोखिम लें और निडर होकर आगे बढ़ें। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, आप फेल हो जाएंगे। कोई बात नहीं फिर से उठेंगे और सीखेंगे। मैं तो ऐसे ही सोचकर चलती हूं और मेरे लिए यह तरीका काम कर रहा है। मैं कह सकती हूं कि मेरा अच्छा समय चल रहा है, अलग रोल मिल रहे हैं। बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 'मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो...', बॉलीवुड में पक्षपात पर Border 2 एक्ट्रेस मोना सिंह का तंज!
मैं सोचती थी मुझे क्यों नहीं लिया - मोना सिंह
इन दिनों कोहरा 2 के लिए सराहना बटोर रही मोना आगे शो को लेकर कहती हैं कि इस शो में मेरे रोल की अच्छी बात यही है कि पुलिस को मानवीय दिखाया गया है, न की आदर्शवादी। उनमें भी कई कमियां हैं, वह भी भावुक होते हैं। वह केस सुलझा रहे हैं, लेकिन उनके खुद के घर में मुसीबतें हैं। स्क्रिप्ट में चीजें हमें परोसकर दी गई थीं, इसलिए इसे निभाना आसान हो गया, नहीं तो उनकी हीरोइक छवि जेहन में चलती रहती है। मुझे इसका पहला सीजन बेहद पसंद था। एक एक्टर होने के नाते उस वक्त यही ख्याल आया था कि इस रोल के लिए सरदारनी की जरुरत थी, मैं भी सरदारनी हूं, मुझे क्यों नहीं लिया गया। खैर, सीजन 2 मेरे लिए ही था।

रोल के हिसाब से सुनते हैं गानें
अपने लगभग हर रोल की तैयारी से पहले मोना उस पात्र के मूड के हिसाब से गाने सुनती हैं। इस रोल के लिए उनकी वैनिटी वैन में कैसे गाने चला करते थे? इस पर मोना आगे कहती हैं कि इस बार वैनिटी में सुबह तैयार होते समय केवल गुरबानी ही चलती रहती थी। पंजाब हमारे शो का अहम पात्र है। शूटिंग वहीं हो रही थी, ऐसे में जब सुबह शूट करते थे, तो आसपास के गुरद्वारे में गुरबानी चलती रहती थी, जो मुझे बतौर एक्टर पात्र को महसूस करने के लिए तैयार कर देता था। गुरबानी सुनकर बहुत शक्ति मिली।