Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kohrra Social Media Review: बरुन सोबती व हरलीन सेठी की 'कोहरा' फैंस को आई रास, बताया- पावरफुल और डिस्टरबिंग

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 11:12 PM (IST)

    Kohrra Social Media Review बरुन सोबती और हरलीन सेठी की वेब सीरीज कोहरा 15 जुलाई को रिलीज हो गई है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे देखने के बा ...और पढ़ें

    Kohrra Social Media Review, Kohrra web series updates,
    Kohrra Social Media Review, Kohrra web series updates,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kohrra Social Media Review: 'पाताल लोक' की सफलता के बाद सुदीप शर्मा अब अपनी नई वेब सीरीज 'कोहरा' लेकर आए हैं। यह वेब सीरीज 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई है। जहां इसपर क्रिटिक्स अपना मत दे रहे है। वहीं, कई लोगों ने इसे देखने के बाद अपना मत रखा है।

    कोहरा वेब सीरीज में किसकी अहम भूमिका है?

    इस वेब सीरीज में बरुन सोबती रशेल सैली, हरलीन सेठी, वरुण बडोला जैसी शानदार स्टारकास्ट है। जबसे इस वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तब से फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। जहां इसके के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी हैं। कई लोगों को यह वेब सीरीज काफी पसंद आई है।

    बरुन सोबती की कोहरा को सोशल मीडिया पर कैसे रिव्यू मिल रहे है?

    वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा ने बरुन सोबती की कोहरा की प्रशंसा की है। उन्होंने इस वेब सीरीज को क्राइम थ्रिलर बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने इस वेब सीरीज को 'पावरफुल' और 'डिस्टरबिंग' बताया है। जिन लोगों ने वेब सीरीज देखी है। उन्होंने भी इसकी प्रशंसा की है। कई लोगों ने डायरेक्शन, स्टोरीलाइन और एक्टिंग की सराहना की है। बरुन सोबती की भूमिका कई लोगों को पसंद आई है। एक फैन ने लिखा है,

    "असुर 2 के बाद बरुन सोबती एक बार फिर शानदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अभिनय करने की क्षमता सभी का ध्यान आकर्षित करती है।"

    कोहरा का निर्देशन किसने किया है?

    कोहरा का निर्देशन रणबीर झा ने किया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है। इसे नेटफ्लिक्स पर 15 जुलाई से देखा जा सकता है। 

    बरुन सोबती की पिछली वेब सीरीज कौन सी थी?

    बरुन सोबती फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई शो में भी काम किया था। उन्होंने असुर 2 में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी भूमिका को फैंस काफी पसंद करते है। कोहरा का निर्माण क्लीन स्लेट प्रोडक्शन ने किया है। सभी कलाकार इसका जमकर प्रमोशन करने में व्यस्त है। सभी को इस वेब सीरीज से काफी उम्मीदें है। कई लोग इस वेब सीरीज से जुड़े हुए है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Barun Sobti (@barunsobti_says)