Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर गोपी बनीं मौनी रॉय, कंगना रनौत समेत ये सेलेब्स भी कृष्ण की भक्ति में लीन

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 03:50 PM (IST)

    Krishna Janmashtami 2025 आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेट की जा रही है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने क ...और पढ़ें

    कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति में लीन हुए सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति में लीन हुए सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सेलेब्स ने सेलिब्रेट की कृष्ण जन्माष्टमी
    2. जन्माष्टमी पर मौनी रॉय गईं मंदिर
    3. बॉलीवुड सेलेब्स ने किया जन्माष्टमी पर पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Krishna Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलिब्रिटीज तक भी कृष्ण जन्माष्टमी को सेलिब्रेट करते हैं। इस साल भी बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे इस पावन पर्व के रंग में रंगे नजर आए।

    सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

    सेलेब्स ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

    अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण का वीडियो शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई। जगत मुरारी जी आप सभी को सुख, सम्पत्ति और शांति प्रदान करें।  जय श्री कृष्ण।"

    यह भी पढ़ें- नई Mahabharat के श्री कृष्ण का बदल गया है पूरा लुक, अब ऐसे दिखते हैं एक्टर Sourabh Raaj Jain

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    माधुरी दीक्षित भी श्री कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

    गोपी बनीं मौनी रॉय

    कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मौनी रॉय अपनी सहेलियों के साथ भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए मंदिर गईं। अपनी सहेलियों के साथ फोटो खिंचवाई और खुद को गोपी बताया। यही नहीं, उन्होंने एक नया पोस्ट भी शेयर किया जिसमें वह भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करने के बाद भगवतम का पहला चैप्टर पढ़ती हुई दिखाई दीं। लाल रंग के अनारकली सूट में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जन्माष्टमी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को विश किया है। वहीं, करणवीर मेहरा समेत कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर जन्माष्टमी से जुड़े पोस्ट शेयर कर फैंस को विश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Mahabharat में कृष्ण का किरदार निभाने वाले ये एक्टर 62 साल की उम्र में हुए तन्हा, छूटा पत्नी और बच्चों का साथ