Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कृति खरबंदा ने मनाया 'यमला पगला दीवाना फिर से' के 5 साल का जश्व, धर्मेंद्र को लेकर लिखी ये बात

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:13 PM (IST)

    Yamla Pagla Deewana Phir Se सनी देओल की फेमस कॉमेडी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से आज से ठीक पांच साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी बतौर स् ...और पढ़ें

    कृति खरबंदा ने शेयर की ये बात (Photo Credit-Instagram)
    कृति खरबंदा ने शेयर की ये बात (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'यमला पगला दीवाना फिर से' के 5 साल हुए पूरे
    2. कृति खरबंदा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
    3. धर्मेंद्र के लिए कही ये बात

    नई दिल्ली जेएनएन: Kriti Kharbanda On Yamla Pagla Deewana Phir Se: आज के दिन साल 2018 में कॉमेडी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने लीड रोल प्ले किया था।

    ऐसे में अब अपनी फिल्म के 5 साल पूरे होने की खुशी में कृति ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को लेकर बड़ी बात कही है।

    'यमला पगला दीवाना फिर से' के 5 साल हुए पूरे

    फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के 5 साल पूरे होने के मौके पर कृति खरबंदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। अदाकारा के इस पोस्ट में आप फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई अनदेखी तस्वीरों को देख सकते हैं, जिनमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं।

    इन तस्वीरों के साथ कृति ने एक लंबा चौढ़ा नोट भी लिखा है- ''मेरे लिए ये एक अद्भूत अनुभव रहा। जहां तक मुझे याद है कि मेरा परिवार धरम सर का प्रशंसक रहा है। मुझे अभी भी वो कॉल याद है, जब मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए चुने गया था। जैसे ही मैंने फोन को रखा और मैंने अपने पेरेंट्स को इसके बारे में बताया कि मैं महान देओल परिवार के साथ काम करने जा रही हूं, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

    मैंने सबसे अच्छे लोगों के साथ शूटिंग का सबसे अच्छा वक्त बिताया। हमेशा जवान रहने वाले धरम सर ने मुझे सिखाया कि हर मौके एक बच्चे की तरह कैसे उत्साहित रहना है। मुझे ढ़ेर सारी यादें देने के लिए सबका धन्यवाद। '' इस तरह से कृति ने सनी देओल और बॉबी देओल की भी जमकर तारीफ की है।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में दिखेंगी कृति खरबंदा

    'राज रीबूट और शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों की वजह से कृति खरबंदा को काफी जाना जाता है। आने वाले समय में कृति आदिपुरुष एक्टर सनी सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि ये दोनों कलाकार 'रिस्की रैमियो' नाम की फिल्म में नजर आएगी।