यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kriti Kharbanda का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति Pulkit Samrat संग ढोल पर किया जमकर डांस
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मानेसर में शाही शादी की और अब ये कपल दिल्ली आ गया है। दिल्ली आने के बाद कृति खरबंदा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने दिल्ली के पास मानेसर के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में सात फेरे लिए हैं। शादी के एक दिन बाद यानी 16 मार्च को इस न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
अब कृति खरबंदा अपने ससुराल दिल्ली में आ गई हैं। पुलकित के दिल्ली वाले घर में इस कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। जहां दोनों अपने परिवार के साथ मिलकर डांस करते हुए भी नजर आए।
ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत
सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें न्यूली वेड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का उनके दिल्ली स्थित घर में भव्य स्वागत किया गया। शादी के बाद कृति फ्लावर प्रिंट साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, हाथों में चूड़ा, मैचिंग जूलरी के साथ मांग में सिंदूर लगाए अपने ससुराल पहुंचीं। वहीं, पुलकित सफेद धोती कुर्ता में दिखाई दिए।
एक वीडियो में देखने को मिल रहा है कि घर के अंदर प्रवेश करते ही कपल ढोल पर डांस करने लग जाते हैं। वहीं, कृति के सास-ससुर उनके ऊपर पैसे न्योछावर करते हुए दिखाई देते हैं।
कृति और पुलकित का वेडिंग लुक
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की। अपनी शादी में इस कपल ने बेहद यूनिक लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा न पहनकर पिंक लहंगे पहना। इस लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
खबरें और भी

लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने पिंक चूड़ा, मिनिमल मेकअप करके अपना ब्राइडल लुक कम्प्लीट किया। वहीं, पुलकित ने भी ऑफ-व्हाइट या बेज कलर को छोड़कर मिंट ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए। उनकी शेरवानी कई मायनों में बेहद खास थी। सिर्फ कलर ही नहीं, बल्कि उनकी शेरवानी पर गायत्री मंत्र भी लिखा हुआ था।