यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pulkit Samrat ने तोड़ा ट्रेंड, कुर्ते पर लिखवाया गायत्री मंत्र, Kriti के ब्राइडल आउटफिट में भी खास है ये चीज
बॉलीवुड के लवली कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल ने फैंस के साथ अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। पुलकित और कृति ...और पढ़ें

HighLights
- पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की हुई शादी
- कपल की वेडिंग फोटोज हुईं रिवील
- पुलकित के कुर्ते में दिखी खास चीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pulkit Samrat - Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ऑफिशियली पति और पत्नी बन चुके हैं। कपल की वेडिंग फोटोज सामने आ चुकी हैं। पुलकित और कृति ने 15 मार्च को दिल्ली में इंटिमेट वेडिंग की, जहां परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।बी टाउन की इस लवली जोड़ी को दूल्हा-दुल्हन बनते देख एक्साइटेड फैंस के बीच इनका वेडिंग आउटफिट भी चर्चा में है।
पुलकित-कृति की वेडिंग फोटोज आउट
पुलकित और कृति ने 'नो फोन पॉलिसी' के तहत शादी की थी। 16 मार्च की दोपहर कपल ने जैसे ही अपनी शादी की फोटोज ऑफिशियल कीं, फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। कपल ने शादीशुदा जोड़े के रूप में अपनी पहली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक। नीचे और ऊंचे के माध्यम से, यह केवल आप ही हैं। शुरू से अंत तक, हर अब और तब में, वो तुम ही हो।' खूबसूरत वेडिंग फोटोज के साथ ही कपल के वेडिंग आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

पुलकित के कुर्ते में दिखी ये खास चीज
पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुईं, उसमें सभी ब्राइड और ग्रूम को लगभग एक ही तरह के आउटफिट में देखा गया। मगर इससे उलट कृति ने अपने खास दिन के लिए पिंक कलर का लहंगा चुना, जबकि पुलकित ने दूसरे दूल्हों की तरह सफेद, आइवरी या बेज कलर को चुनने की बजाय मिंट ग्रीन कलर की शेरवानी को पहनना पसंद किया। इनके वेडिंग आउटफिट को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।

लुक के साथ ही कपल के वेडिंग आउटफिट ने भी सबका ध्यान खींचा। पुलकित के कुर्ते में गायत्री मंत्र लिखा है। यह अब तक के बॉलीवुड एक्टर्स के सामने आए लुक में से सबसे अलग और हटकर है। उनका लुक काफी फ्रेश और यूनिक लग रहा है। वहीं, कृति के लहंगे पर सेक्विन के वर्क के साथ हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का पैच जोड़ा गया।
खबरें और भी
पुलकित सम्राट की दूसरी पत्नी हैं कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट की कृति खरबंदा के साथ दूसरी शादी है। इसके पहले उनकी मैरिज सलमान खान (Salman Khan) की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से हुई थी। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और 11 महीनों में ही खत्म हो गई।