Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुए Pulkit Samrat, मेहंदी सेरेमनी के मौके पर घर के बाहर स्पॉट हुए दूल्हे राजा

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:12 PM (IST)

    पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 मार्च को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी होने जा रही है। इस ...और पढ़ें

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Photo X)
    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Photo X)

    HighLights

    1. दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पुलकित सम्राट
    2. कृति खरबंदा को बनाएंगे अपनी दुल्हन
    3. बुधवार से शुरू हुए कपल के वेडिंग फंक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में एक और कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। करीब पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद  पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अपने रिश्ते को एक कदम और लेकर जा रहे हैं। दोनों जल्द पति-पत्नी बनने वाले हैं। 13 मार्च बुधवार से कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- सजकर तैयार हुआ Pulkit Samrat का घर, Kriti Kharbanda संग मानेसर के इस आलीशान होटल में लेंगे फेरे

    आज होगी मेहंदी सेरेमनी

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मार्च को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी (Mehendi Ceremony) होने जा रही है। इस सेरेमनी से पहले एक्टर को दिल्ली वाले घर से निकलते हुए देखा गया।  प्री-वेडिंग के इस मौके पर अभिनेता की एक झलक देखने को मिल रही है, जिसमें वह येलो कलर के कुर्ता और व्हाइट कलर के पायजामा में नजर आ रहे हैं।  घर से निकलते ही एक्टर अपनी व्हाइट रंग की कार में बैठ गए और कैमरे के सामने हाय किया।

    जानें कब क्या होगा?

    आज 13 मार्च से कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज का आगाज होने जा रहा है। आज मेहंदी के साथ-साथ हल्दी की रस्में भी होने जा रही है। वहीं, 14 मार्च को कपल की संगीत सेरेमनी होगी। इसके बाद कपल की कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन होगा। इसके बाद 15 मार्च को दोनों फेरे लेंगे।

    इस होटल में होगी शादी

    बता दें,  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। ऐसे में इस कपल ने अपनी शादी को दिल्ली में करने का फैसला किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल अपनी शादी दिल्ली से सटे मानेसर के एक ग्रैंड रिज़ॉर्ट में शादी करने वाले है। यह अरावली रेंज पर स्थित है, जिसका नाम है आईटीसी ग्रैंड भारत होटल।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादी के लिए दिल्ली रवाना हुए Pulkit Samrat, इस दिन एक्ट्रेस Kriti Kharbanda संग लेंगे फेरे