यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सजकर तैयार हुआ Pulkit Samrat का घर, Kriti Kharbanda संग मानेसर के इस आलीशान होटल में लेंगे फेरे
Kriti Kharbanda And Pulkit Samrat Wedding पुलकित सम्राट ( Pulkit Samrat) और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda ) शादी करने जा रहे हैं। दोनों की तैय ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अपने रिश्ते को अब जल्द शादी में बदलने जा रहे हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल 15 मार्च को फेरे लेने जा रहा है।
ऐसे में सोमवार को एक्टर अपने घर दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि 13 मार्च से वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होने वाली है। जो 16 मार्च तक चलेंगे। वहीं अब वेडिंग वेन्यू को लेकर अपडेट सामने आया है। इसके अलावा एक्टर के घर की एक झलक भी देखने को मिल है, जिसे लाइट्स से सजाया गया है।
यह भी पढ़ें- शादी के लिए दिल्ली रवाना हुए Pulkit Samrat, इस दिन एक्ट्रेस Kriti Kharbanda संग लेंगे फेरे
इस होटल में होगी शादी
बता दें, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों का परिवार दिल्ली में रहता है, जिसके चलते इस कपल ने अपनी शादी को यहां करने का फैसला लिया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल अपनी शादी दिल्ली से सटे मानेसर के एक ग्रेंड रिज़ॉर्ट में शादी करने जा रहा है। यह अरावली रेंज पर स्थित है, जिसका नाम है आईटीसी ग्रैंड भारत होटल।
.jpg)
दिल्ली पहुंचे दूल्हे राजा पुलकित
सोमवार को एक्टर दिल्ली पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर पुलकित का स्पोर्ट किया गया था। इस दौरान वह काफी कूल लुक में नजर आए थे। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लाइट मैरूम शेड की लूज पेंट कैरी की थी। तो वहीं, होने वाली दुल्हन को मुंबई के एक सेलून के बाहर देखा गया।
खबरें और भी

शादी के लिए सजा पुलकित का घर
इस कपल की शादी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसका इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक्टर के घर का वीडियो भी सामने आया है, जो जगमगाती रोशनी से सजा हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल