Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सामने आईं Kriti Kharbanda की शादी की अनदेखी तस्वीरें, पिंक लहंगे में गॉर्जियस दिखीं दुल्हन

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 03:28 PM (GMT+05:30)

    पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। 25 मार्च को इस कपल ने शादी के बाद पहली होली खेली। ...और पढ़ें

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credit Instagram)
    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कपल की तो शादी हो चुकी हैं, लेकिन तस्वीरों का सोशल मीडिया पर आना अभी भी जारी है।

    आए दिन ये कपल अपनी वेडिंग फंक्शन ने नई-नई फोटोज शेयर कर रहा है। मंगलवार को कृति खरबंदा के वेडिंग लुक की कुछ अनदेखी फोटोज सामने आई, जिनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

    यह भी पढ़ें- Kriti-Pulkit की शादी में बाराती बनकर पहुंचे 'फुकरे’, वरुण शर्मा ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

    कृति खरबंदा का वेडिंग लुक

    इन तस्वीरों में कृति अपना वेडिंग आउटफिट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डे के लिए सबसे यूनिक कलर का लहंगा पहना था। जो अब तक किसी सेलिब्रिटी ब्राइड ने अपनी शादी में नहीं पहना है। इस मौके पर अभिनेत्री पिंक कलर के सिल्क लहंगे में नजर आई, जिसके बॉर्डर पर पिंक, व्हाइट और रेड कलर का थ्रेड वर्क किया गया था।

    एक्ट्रेस का वेडिंग दुपट्टा

    एक्ट्रेस ने अपने लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा भी कैरी किया था। कह सकते है कि जितना सुंदर एक्ट्रेस का लहंगा था। उससे भी कई ज्यादा खूबसूरत उनका दुपट्टा। लहंगे की तरह ही दुपट्टे की बॉर्डर को भी स्कैलप शेप का रखा गया। इसपर बीड्स, सीक्वन और मिरर वर्क के साथ ही लेस भी लगाई गई थी।

    खास है वेडिंग ज्वेलरी

    इस पिंक लहंगे के साथ कृति ने मांग-टीका, नाक में नथ, पोल्की और मोतियों से जड़ा गले में हेवी चौकर पहना था। इसके के साथ मैचिंग इयररिंग्स, गोल्डन कलीरे और रेड कलर का चूड़ा पहना था। इस लुक में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    खबरें और भी

    कृति और पुलकित की पहली होली

    कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने पति पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के साथ मुंबई वाले घर पर पहली होली खेली। तस्वीरों में कृति और पुलकित के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ नजर आ रहा है। दोनों के चेहरे पर पहली होली की खुशी साफ झलक रही है। इस मौके पर पुलकित ने बीवी पर खूब प्यार भी लुटाया है और कैप्शन में लिखा- हमारी पहली होली।

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने शादी के बाद मनाई पहली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल