Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kriti Sanon ने कबीर बाहिया संग रिश्ते पर लगाई मुहर? फैंस बोले- 'नो नजर प्लीज'

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 05:25 PM (IST)

    Kriti Sanon और Kabir Bahiya के रिलेशनशिप में होने की खबरें लंबे वक्त से वायरल हैं। इस बीच एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इसे देखने के ...और पढ़ें

    कृति और कबीर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

    कृति और कबीर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भले ही कृति सेनन ने कबीर बाहिया के साथ अपने रिश्ते की कभी ऑफिशियल पुष्टि ना कि हो, लेकिन उनकी वेकेशन की तस्वीरें, साथ में स्पॉट होना और उनकी बहन नूपुर की शादी में कबीर का आना ये सब यही हिंट देते हैं कि उनके बीच कुछ तो है। वहीं अब एक तस्वीर ने इस खबर को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।

    सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर

    दरअसल सोशल माीडिया पर कृति सेनन और कबीर बाहिया की एक तस्वीर छाई हुई है जो कि कृति की बहन नूपुर की शादी से है। इस तस्वीर में कृति और कबीर काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर पर काफी यूजर्स ने नजर का इमोजी लगाया और कहा कि आप दोनों को किसी की नजर ना लगे।

    kriti sanon (1)

    यह भी पढ़ें- Nupur-Stebin Wedding: हिंदू रीति-रिवाजों से हुई नूपुर और स्टेबिन की शादी, बहन कृति सेनन ने निभाई ये रस्म

    कबीर ने खुद शेयर की ये तस्वीर

    कृति सेनन ने भले ही अपनी लव लाइफ के बारे में कोई ऑफिशियल बयान न दिया हो, लेकिन उनकी हाल की अपीयरेंस कुछ और ही कहानी कह रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर कबीर बहिया के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच आ गई हैं, और इस बार यह सिर्फ ऑनलाइन फैन थ्योरी नहीं है। बल्कि, ये कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें खुद कबीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और आप इन्हें मिस नहीं करना चाहेंगे।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kabir Bahia (@kabirsinghbahia)

     

    कबीर ने नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीरों का एक कैरोसेल शेयर किया, जिसका कैप्शन था, 'अद्भुत यादें और लोग'। पहली तस्वीर में वह प्रोड्यूसर दिनेश विजान और स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ पोज देते दिखे, लेकिन तीसरी स्लाइड ने सच में सबका ध्यान खींचा। इस फोटो में कबीर और कृति एक साथ, एक-दूसरे के करीब खड़े थे, और एक-दूसरे की कंपनी में कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लग रहे थे। इस मौके के लिए कृति ने एक शानदार टील-ग्रीन गाउन चुना, जबकि कबीर ने ऑल-व्हाइट आउटफिट में क्लासिक लुक अपनाया।

    खबरें और भी

    कृति सैनन और कबीर बाहिया के डेटिंग की अफवाहें

    कृति और कबीर के बारे में महीनों से डेटिंग की अफवाहें हैं। यह अटकलें तब तेज हुईं जब कृति और कबीर को नूपुर सैनन की सिंगर स्टेबिन बेन से शादी से पहले एक ही कार में एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। यह इंटीमेट शादी उदयपुर में हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए और यह जल्दी ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई। क्योंकि कबीर की मौजूदगी ने भी इसे खास बना दिया।

     

    यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein OTT: 84 करोड़ के मुकदमे के बीच के ओटीटी पर आएगी धनुष की फिल्म, इस प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम