विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हीरो को ज्यादा फीस मिलने पर भड़कीं Kriti Sanon, कहा- '10 साल में एक हिट नहीं, फिर भी दस गुना ज्यादा सैलरी'

Published: Sat, 11 May 2024 06:50 PM (GMT+05:30)

Kriti Sanon ने बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन की सैलरी में अंतर को लेकर सवाल खड़ा किया है। कृति ने ...और पढ़ें

कृति सेनन ने हीरो को ज्यादा फीस मिलने पर जताई आपत्ति। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने हीरो को ज्यादा फीस मिलने पर जताई आपत्ति। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हीरो को ज्यादा फीस मिलने पर कृति सेनन ने उठाया सवाल
  2. कृति सेनन ने फ्लॉप हीरो को लेकर कसा तंज
  3. कृति ने बताया क्रू पर कोई प्रोड्यूसर्स नहीं लगाना चाहता था पैसा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में हमेशा से हीरो को ज्यादा तवज्जो दी गई है, चाहे बात स्क्रीन स्पेस की हो या फिर फीस की। भले ही आज हीरोइनों की अहमियत में इजाफा हुआ है, लेकिन सैलरी में नहीं। आज भी कई अभिनेत्रियां हीरो के मुकाबले फीस न मिलने पर नाराजगी जाहिर करती हैं। हाल ही में, कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी सवाल उठाया है।

साल 2024 में कृति सेनन ने दो हिट फिल्में दीं। शाहिद कपूर के साथ 'तेरी बातों में उलझा जिया' ने पहले अच्छा कारोबार किया और फिर वुमन ओरिएंटेड फिल्म 'क्रू' भी थिएटर्स में खूब चली। अब कृति ने एक हालिया इंटरव्यू में सवाल उठाया है कि आखिर क्यों अभिनेताओं को उनसे 10 गुना ज्यादा फीस मिलती है।

एक्टर्स को ज्यादा फीस मिलने पर बरसीं कृति

फिल्म कम्पैनियन के साथ बातचीत में कृति सेनन ने कहा, "आज बिना कोई कारण पेमेंट में अंतर (हीरो और हीरोइन के बीच) बहुत बड़ा है। कभी-कभी बिना कोई कारण, कभी कभी आपको लगता है कि ऐसा नहीं है कि उस शख्स ने 10 साल में कोई एक हिट दी है, फिर भी उसे (एक्टर) 10 गुना ज्यादा फीस मिल रही है।"

Kriti Sanon

प्रोड्यूसर्स देते हैं ऐसी सफाई

कृति सेनन ने बताया कि फीस में अंतर को लेकर सवाल उठाने पर प्रोड्यूसर्स किस तरह इसे जस्टिफाई करते हैं। 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस ने कहा, "कई बार प्रोड्यूसर्स कहते हैं कि यह रिकवरी है। रिकवरी डिजिटल और सैटेलाइट के जरिए होती है, जो किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले हो जाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे पहले कि कोई गड़बड़ हो, डिजिटल और सैटेलाइट से बजट निकल जाता है क्योंकि डिजिटल और सैटेलाइट पर लड़की पर आधारित फिल्मों से मेल-सेंट्रिक फिल्में बहुत ज्यादा अच्छा परफॉर्म करती हैं। मुझे लगता है कि यही अंतर है।"

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh और Kriti Sanon ने एक साथ लिया महादेव का आशीर्वाद, काशी विश्वनाथ मंदिर से तस्वीरें वायरल

क्रू पर निर्माता नहीं लगाना चाहते थे पैसा

कृति सेनन ने यह भी दावा किया है कि प्रोड्यूसर्स 'क्रू' में ज्यादा बजट लगाना नहीं चाहते हैं, जबकि उसमें तीन ए-लिस्टर्स एक्ट्रेसेज करीना कपूर खान, तब्बू और वह थीं, जबकि वे तीन मेल एक्टर्स की कॉमेडी फिल्म में उतना बजट लगाएंगे। कृति का कहना है कि रिया कपूर और एकता कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज के 6 साल बाद भी यह सोच नहीं बदल पाई है। 2018 में 'वीरे द वेडिंग' में कई अभिनेत्रियों ने अपनी फीस में कटौती की थी।

कृति आगामी फिल्म 'दो पत्ती' में काजोल (Kajol) के साथ नजर आएंगी। वह इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Do Patti Teaser: खाकी वर्दी पहन सच की तलाश कर रहीं काजोल, कृति की बोल्डनेस में छिपा है 'सबूत'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।