Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh और Kriti Sanon ने एक साथ लिया महादेव का आशीर्वाद, काशी विश्वनाथ मंदिर से तस्वीरें वायरल

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 09:12 PM (GMT+05:30)

    Ranveer Singh और Kriti Sanon काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने साथ में वाराणसी पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। रणवीर और कृति को ...और पढ़ें

    रणवीर और कृति ने एक साथ किए महादेव के दर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणवीर और कृति ने एक साथ किए महादेव के दर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एक साथ वाराणसी पहुंचे रणवीर सिंह और कृति सेनन
    2. रणवीर और कृति ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन
    3. रणवीर और कृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सिनेमा जगत का एक मशहूर चेहरा हैं। पद्मावत, रामलीला, दिल धड़कने दो समेत कई बड़ी फिल्में करने के बाद अब वह डॉन 3 (Don 3) की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले अभिनेता को वाराणसी में स्पॉट किया गया, वो भी कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ।

    दरअसल, 14 अप्रैल को रणवीर सिंह और कृति सेनन वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले दोनों को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट में साथ देखा गया था, तभी लोग सोच में पड़ गए थे कि आखिर क्या खिचड़ी पक रही है। फाइनली दोनों को वाराणसी में स्पॉट किया गया।

    वाराणसी पहुंचे रणवीर-कृति

    रणवीर सिंह और कृति सेनन ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान रणवीर महादेव की भक्ति में रमे हुए नजर आए। रणवीर, कृति और मनीष ने माथे पर चंदन लगाया था और गले में भगवा रंग की चुनरी ओढ़ी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    क्रू एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी और खुले बाल व मिनिमल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, रणवीर व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर रणवीर और कृति की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। रणवीर को वाराणसी में देख उनके चाहने वाले दीवाने हो गए। अभिनेता ने अपने फैंस का अभिवादन भी किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने किया खुलासा, स्टार किड्स को बेहतर भूमिकाएं मिलने से निराश थीं एक्ट्रेस

    क्यों वाराणसी पहुंचे रणवीर-कृति?

    सोशल मीडिया पर रणवीर और कृति की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर दोनों वहां क्या कर रहे हैं। तो बता दें कि कृति और रणवीर एक साथ मनीष मल्होत्रा के अगले फैशन शो के रैम्प पर जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे, जिसका थीम है 'धरोहर काशी की।' इसका उद्देश्य वाराणसी के हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम्स प्रोडक्ट को प्रदर्शित करना है। फैशन शो से पहले दोनों ने महादेव के दर्शन किए।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: 'शिकायत कम कर रही...', प्रेग्नेंसी के बीच 'टू बी मॉम' दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा पोस्ट