Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिजनेसमैन संग डेटिंग रूमर्स के बीच Kriti Sanon ने बताया- कैसा चाहिए पार्टनर, बॉलीवुड में लगता है अकेलापन

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 08:34 AM (IST)

    Kriti Sanon पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अफवाहों की मानें तो कृति यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर ...और पढ़ें

    डेटिंग रूमर्स के बीच लाइफ पार्टनर पर बोलीं कृति सेनन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    डेटिंग रूमर्स के बीच लाइफ पार्टनर पर बोलीं कृति सेनन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. यूके बिजनेसमैन के साथ जुड़ा कृति सेनन का नाम
    2. ग्रीस में कृति ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग मनाया था बर्थडे
    3. रिलेशनशिप को लेकर यह सोचती हैं कृति सेनन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के अलावा कृति सेनन अपनी डेटिंग अफवाहों को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस का नाम टाइगर श्रॉफ से लेकर प्रभास (Prabhas) तक कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। इस वक्त चारों ओर चर्चा है कि कृति सेनन यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। 

    कुछ महीनों से कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। 27 जुलाई को इन अफवाहों ने उस वक्त और जोर दे दिया, जब कृति रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। हालांकि, अभी तक न कृति और ना ही कबीर ने अपने डेटिंग पर मुहर लगाई है। अब डेटिंग रूमर्स के बीच कृति ने बताया है कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए।

    कृति सेनन को चाहिए ऐसा पार्टनर

    कृति सेनन ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा, "आप ऐसे लोगों को चाहते हैं जो आपकी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाएं। आप उनकी मौजूदगी में खुश रहते हैं क्योंकि वे आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। वे आपके सबसे बुरे पलों में आपका साथ देते हैं। आप एक ऐसे साथी की चाहत रखते हैं जो आपके घर लौटने पर आपके साथ हो और आपके सुख-दुख दोनों पलों को शेयर करे। भले ही आप जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल कर लें, लेकिन किसी के बिना यह सब बेकार लगता है।"

    यह भी पढ़ें- आईलैंड में Kriti Sanon ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग मनाया बर्थडे! वायरल हुईं सिजलिंग फोटोज

    Kriti Sanon

    अकेलापन महसूस करती हैं कृति सेनन

    कृति सेनन ने आगे बताया कि उन्हें क्यों इंडस्ट्री में अकेलापन लगता है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में रिश्ते अस्थायी हैं। जब वह किसी फिल्म में काम करती हैं तो को-स्टार्स उनका परिवार बन जाते हैं, लेकिन तीन महीने बाद सब बदल जाता है और फिर दूसरी फिल्म के सेट पर रिश्ते बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में स्थिरता होना बहुत जरूरी है। कृति ने यह भी कहा कि उन्हें अनकंडीशनल प्यार में यकीन है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिर नजर आएगी शाहिद और कृति की जोड़ी, एक्ट्रेस ने 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी