यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग लंच करते हुए Kriti Sanon की तस्वीरें वायरल, फैंस को हाथ में दिखी इलेक्ट्रिक सिगरेट
कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों कबीर बहिया को डेट करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा एक कंट्रोवर्सी भी खूब वायरल हो रही है जहां मिमी ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रीस में वेकेशन मनाने गई हैं कृति
- बहन नुपुर सेनन संग शेयर किया वीडियो
- सिगरेट पीते हुए वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक्ट्रेस कृति सेनन अपने बर्थडे के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बन हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी बर्थडे मनाने ग्रीस गई थी जहां से उनकी स्मोकिंग करते हुए कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई थी। इसी के इंटरनेट दो भागों में बंटा हुआ है।
ब्वॉयफ्रेंड संग आई नजर
अब कृति सेनन के इस वेकेशन से कुछ अन्य तस्वीरे रेडिट पर लीक हुई हैं।। इन तस्वीरों में कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया और उनके दोस्तों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट और ब्लू कलर की एक सुंदर सी ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस को दोस्तों के साथ लंच करते देखा गया। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक Reddit यूजर ने लिखा कि कृति ने वेप (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) जैसी कोई चीज हाथ में पकड़ी हुई है। हालांकि हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: कबीर बहिया संग डेटिंग की अफवाह के बीच आईं Kriti Sanon की सिजलिंग तस्वीरें, मोनोकिनी में दिखा किलर अंदाज
फैंस ने की आलोचना
इस तस्वीरों को देखकर कुछ लोग कृति सेनन के पक्ष में तो कुछ विपक्ष में बात करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के प्राइवेट स्पेस को खराब ना करने की भी हिदायत दी। वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वो वेप का इस्तेमाल कर रही हैं जोकि गैर कानूनी है। एक यूजर ने कमेंट किया,"ब्रो, चिल, वह वेप कर रही है और यह कानूनी है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “तो क्या हो गया?” तीसरे ने कमेंट किया ,“यार स्मोकिंग नॉर्मल है, यह क्या पोस्ट है?”
Kriti sanon smoking
बता दें कि ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब कृति पर सिगरेट पीने का आरोप लगा था। उनके ग्रीस वेकेशन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि उन्होंने कृति जैसी दिखने वाली एक महिला को सिगरेट पीते हुए देखा है। हालांकि,कृति ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबरें और भी
कृति सेनन बहुत जल्द फिल्म दो पत्ती से एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वो फिल्म हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: स्मोकिंग कंट्रोवर्सी के बीच Kriti Sanon ने ग्रीस वेकेशन से शेयर किया वीडियो, Boho लुक में नजर आईं एक्ट्रेस