विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मोकिंग कंट्रोवर्सी के बीच Kriti Sanon ने ग्रीस वेकेशन से शेयर किया वीडियो, Boho लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

Published: Wed, 31 Jul 2024 11:27 AM (IST)

बीते कुछ दिनों से तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक्ट्रेस कृति सेनन स्मोकिंग विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

कृति सेनन और नुपुर सेनन ग्रीस में
कृति सेनन और नुपुर सेनन ग्रीस में

HighLights

  1. सिगरेट पीते हुए कृति का वीडियो वायरल
  2. 'दो पत्ती' से प्रोड्यूसर के तौर पर करेंगी डेब्यू
  3. बहन नुपुर सेनन भी साथ आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कृति सेनन इन दिनों ग्रीस में वेकेशन मना रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो स्मोकिंग करते नजर आ रही थीं। हालांकि इस बारे में कृति सेनन ने चुप्पी साध रखी है और उन्होंने इस मामले में कोई सफाई नहीं दी।

कृति अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ हॉलीडे पर गई हैं। बीती 27 जुलाई को एक्ट्रेस को बर्थडे था और इसी मौके को सेलिब्रेट करने के लिए वो ग्रीस गई हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो भी शेयर किया है।

कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो और नुपुर बोहो आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। वहीं उनको आंखों और अन्य जगह पर टेंपरेरी टैटू भी बना हुआ है। सेनन सिस्टर्स को मस्त सनसेट एंजॉय करते हुए देखा गया। इस वीडियो में कृति ने कैप्शन लिखा, 'गोल्डन ऑवर। अपनी बोहो बेबी के साथ वाइब करते हुए।'

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon को सिगरेट पीता देख गीता सेनन का पुराना ट्वीट वायरल, कभी मां ने बेटी को बताया था नॉन स्मोकर

वायरल हुआ स्मोकिंग का वीडियो

बता दें कि कृति का एक वीडियो रेडिट पर वायरल हुआ था जिसमें रेड कलर के ड्रेस में एक लड़की को स्मोकिंग करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस भी अपने जन्मदिन के मौके पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया, बहन नुपुर सेनन के साथ ग्रीस में थीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की कृति सेनन हैं। दैनिक जागरण इस वीडियो की सत्यता का कोई दावा नहीं कर रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें को कृति सेनन के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। इस साल उनकी दो फिल्में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू रिलीज हुईं। इसके अलावा वो आने वाले समय में हाउसफुल 5 में अभिनय करती हुई नजर आएंगी। वहीं दो पत्ती से वो एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगी। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon का ग्रीस में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल? रेडिट यूजर बोले- ये कोई बड़ी बात नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।