विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबीर बहिया संग डेटिंग की अफवाह के बीच आईं Kriti Sanon की सिजलिंग तस्वीरें, मोनोकिनी में दिखा किलर अंदाज

Published: Wed, 31 Jul 2024 09:35 PM (IST)

एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी के साथ ...और पढ़ें

कृति सेनन और नूपुर सेनन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कृति सेनन और नूपुर सेनन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ग्रीस में वैकेशन एन्जॉय कर रहीं कृति सेनन
  2. कबीर बहिया के साथ डेटिंग की है अफवाह
  3. वैकेशन से कृति की स्टनिंग तस्वीरें आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ग्रीस में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहां से अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुई हैं, जिनमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ हैं। एक स्मोकिंग वीडियो भी सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि सिगरेट पीने वाली महिला कृति सेनन हैं। 

कृति सेनन को लेकर इस तरह की तमाम अफवाहों का बाजार गर्म है। मगर रूमर्स से बिना डरे 'क्रू' एक्ट्रेस ने अपने वैकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती और दोस्तों संग मस्ती ने लोगों का ध्यान खींचा है।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon को सिगरेट पीता देख गीता सेनन का पुराना ट्वीट वायरल, कभी मां ने बेटी को बताया था नॉन स्मोकर

मोनोकिनी में कृति ने दिखाया दिलकश अंदाज

कृति ने बहन नूपुर और दोस्तों के साथ कुछ कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह ब्लू मोनोकिनी में स्माइल देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने विक्ट्री वाला साइन बनाया है।

फ्रेंड्स के साथ शेयर की सिजलिंग फोटो

कृति ने एक फोटो अपने कुछ दोस्तों के साथ भी शेयर की है। हालांकि, इस फोटो में फैंस को जिसकी तलाश है, वह नजर नहीं आ रहे। कृति का नाम यूके के बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ लंबे समय से जुड़ रहा है। इस ग्रुप फोटो में एक्ट्रेस के साथ वो नजर नहीं आ रहे।

ब्लैक बिकनी में दिया पोज

एक्ट्रेस की गैलरी से एक फोटो ब्लैक बिकिनी में भी सामने आई है। इसमें कृति ऊपर की ओर देखते हुए स्टाइलिश पोज में नजर आ रही हैं।

नूपुर को किस करते हुए कृति ने अपनी बहन के लिए दिखाया प्यार।

सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

इन तस्वीरों में एक तस्वीर कृति ने वह भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

फैंस ने किया ये कमेंट

इन तस्वीरों को देख कई यूजर्स ने लिखा है कि कृति काफी क्यूट लग रही हैं। एक ने कमेंट किया, 'वाइब्स बहुत अच्छी लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'कूल और सबसे प्रीटि। बहुत हॉट लग रहीं।'

यह भी पढ़ें: स्मोकिंग कंट्रोवर्सी के बीच Kriti Sanon ने ग्रीस वेकेशन से शेयर किया वीडियो, Boho लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।