विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

No, No, No..., Kriti Sanon का Obsession देख असली 'निक्की' को भूल जाएंगे आप, एक सीन ने पूरे इंटरनेट पर मचाई खलबली

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:11 PM (IST)

ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) की निक्की के किरदार में दिखीं कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एक सीन से रोंगटे खड़े कर दिए।

ऑब्सेशन के आइकॉनिक सीन में दिखीं कृति सेनन। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऑब्सेशन के आइकॉनिक सीन में दिखीं कृति सेनन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. कृति ने रीक्रिएट का ऑब्सेशन का सीन

  2. कृति सेनन के साथ नजर आए वरुण धवन

  3. कृति-वरुण ने की ऑब्सेशन की डबिंग 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या 'ऑब्सेशन' की हिंदी रीमेक में कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं? यह सवाल इंटरनेट पर खूब चर्चा में बना हुआ है और इसकी वजह है कृति व वरुण का वो आइकॉनिक सीन जिसने तहलका मचा दिया है।

'निक्की' (इंडे नवरेट) के रोल में दिखीं कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह वरुण धवन के साथ 'ऑब्सेशन' का रेस्त्रां वाला आइकॉनिक रीक्रिएट करती हुई नजर आईं। यह वही सीन है जिसमें बियर, निक्की से ब्रेक लेने की बात कहता है और निक्की भड़क जाती है। हालांकि, यह कोई नॉर्मल सीन नहीं है।

कृति सेनन का 'ऑब्सेशन' सीन वायरल

इसमें निक्की के नॉर्मल से 'ऑब्सेशन' तक का एक्सप्रेशन दिखता है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। प्यार, गुस्सा, ऑब्सेशन हो या फिर पागलपन... एक सीन में निक्की के कई रूप दिखे थे। इंडे नवरेट ने इस सीन को बहुत ही बखूबी तरीके से निभाया था कि पूरे इंटरनेट पर इसकी चर्चा हुई थी और अब कृति सेनन ने इसी सीन को रीक्रिएट किया है।

Kriti varun

कृति सेनन ने रेस्त्रां वाले सीन में निक्की के हर एक्सप्रेशन को बहुत बखूबी तरीके से दिखाया है। चाहे प्यार दिखाना हो, ऑब्सेशन दिखाना हो या फिर पागलपन-गुस्सा, उन्होंने कमाल कर दिया। उनका बोतल तोड़ने और फेंकने वाला सीन भी काबिल-ए-तारीफ है।

वरुण धवन भी बियर के किरदार में शानदार लगे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कृति ने बटोर ली। पूरा इंटरनेट उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया और साथ ही लोग उन्हें निक्की के किरदार के लिए बेस्ट च्वॉइस बता रहे है।

क्या कृति कर रही हैं ऑब्सेशन की हिंदी रीमेक में काम?

'ऑब्सेशन' के आइकॉनिक सीन में कृति सेनन और वरुण धवन के हिंदी डबिंग सीन को देखकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि क्या 'ऑब्सेशन' की हिंदी रीमेक (Hindi Remake of Obsession) बन रहा है? क्या 'ऑब्सेशन' की हिंदी रीमेक में कृति सेनन 'निक्की' और वरुण 'बियर' की भूमिका निभाएंगे? फिलहाल, यह सिर्फ कयास है। फिलहाल, कृति और वरुण 'ऑब्सेशन' की हिंदी रीमेक का हिस्सा नहीं हैं और न ही अभी हिंदी रीमेक बनने की चर्चा है।

 

दोनों ने यह सीन सिर्फ फिल्म के प्रमोशन के लिए शूट किया था, क्योंकि दोनों ने हिंदी में फिल्म की डबिंग की है। हालांकि, कृति और वरुण ने इस प्रमोशनल सीन को इतनी शानदार तरीके से शूट किया कि लोग कृति को निक्की के रोल में बेस्ट च्वॉइस बताने लगे और कह रहे हैं कि अगर कभी भी इसकी रीमेक बनती है तो कृति को ही निक्की के रोल में कास्ट करना चाहिए। 

किस ओटीटी पर है 'ऑब्सेशन' मूवी?

करीब 4 हजार करोड़ कमा चुकी सुपरनैचुरल थ्रिलर 'ऑब्सेशन' पहले अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रेंटल बेसिस पर उपलब्ध थी। हालांकि, अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Obsession on Jio Hotstar) पर मौजूद है। यह 30 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। 

क्या है ऑब्सेशन की कहानी?

फिल्म की कहानी बियर नाम के लड़के की है जो अपने को-वर्कर और दोस्त निक्की को बेइंतहा प्यार करता है लेकिन उसे अपने दिल की बात कहने से हिचकिचाता है। तभी उसे इच्छा पूरी करने वाली 'वन विश विलो' (One Wish Willow) चीज मिलती है और वह मांगता है कि निक्की उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे। उसे नहीं पता होता है कि उसकी यह इच्छा इतना खतरनाक ऑब्सेशन बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- Obsession में दिखेगा कृति सेनन-वरुण का जादू, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएगी सुपरनैचुरल हॉरर

यह भी पढ़ें- Obsession OTT Release: 4 हजार करोड़ की फिल्म की OTT पर होगी दहशत, खुलेंगे दिमाग के तार; आ गई आब्सेशन की रिलीज डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।