Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Do Patti: Kriti Sanon ही नहीं उनसे पहले ये Actresses भी ले चुकी हैं डबल रोल का पंगा

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 05:52 PM (IST)

    कृति सेनन और काजोल (Kajol) की मोस्ट अवेटेड मूवी दो पत्ती की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं। वहीं अब इस मूवी का ...और पढ़ें

    दो पत्ती में काजोल और कृति सेनन
    दो पत्ती में काजोल और कृति सेनन

    HighLights

    1. काजोल ने दुश्मन में निभाया डबल रोल
    2. अशोक कुमार थे पहले अभिनेता
    3. दो पत्ती में नजर आएंगी कृति सेनन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड सिनेमा ने वक्त के साथ फिल्मों की थीम और अन्य विषयों में भी कई सारे बदलाव किए हैं। पहले इस तरह के किरदारों को निभाना कठिन होता था क्योंकि एक एक्टर को दो तरह के किरदार में खुद को ढालना होता था। हालांकि समय के साथ ये चीजें भी आसान होती चली गईं।

    हिंदी फिल्मों के इतिहास में पहला डबल रोल अशोक कुमार ने 1943 की फिल्म ‘किस्मत’ में निभाया था। लेकिन एक्ट्रेसेज को डबल रोल करने का मौका कम ही मिला है। आज आपको ऐसे ही कुछ रोल्स के बारे में बताएंगे।

    हेमा मालिनी (सीता और गीता)

    हेमा मालिनी ने फिल्म सीता और गीता में जुड़वां बहनों की भूमिका निभाई थी। फिल्म में गीता को बोल्ड और जुझारू दिखाया गई है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। जबकि उसकी जुड़वां सीता अपनी बहन से पूरी तरह विरोधाभासी है। फिल्म सभी को पसंद आई और इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

    यह भी पढ़ें: Do Patti Trailer OUT: शहीर शेख के लिए जुड़वां बहनों में जंग, सस्पेंस से भरी काजोल-कृति सेनन की 'दो पत्ती'

    शर्मिला टैगोर (मौसम)

    साल 1975 में आई फिल्म मौसम में शर्मिला टैगोर ने डबल रोल निभाया था। गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला चंदा थापा की भूमिका के साथ-साथ उनकी बेटी काजिली की भूमिका में भी नजर आईं। इस फिल्म को सबसे अच्छी तरह से तैयार की गई फिल्मों में से एक माना जाता है और इसे शर्मिला के करियर की ऐतिहासिक फिल्म भी कहा जाता है। शर्मिला टैगोर की दमदार कहानी और अद्भुत अभिनय ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया था।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण (चांदनी चौक टू चाइना)

    निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका पादुकोण ने सखी और सूजी की भूमिका निभाई थी। ये दोनों जुड़वां बहने थीं जो जन्म के बाद अलग हो जाती हैं। जबकि सखी अपने परिवार के साथ वापस रहती है, सूजी को खलनायक ले जाते हैं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया,लेकिन फिल्म में दीपिका के एक्शन सीक्वेंस और डांस सीक्वेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।

    काजोल (दुश्मन)

    बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। काजोल ने फिल्म दुश्मन में डबल रोल निभाया था। इसमें उन्होंने दो जुड़वा बहन नैना और सोनिया का रोल निभाया था।

    कृति सेनन (दो पत्ती)

    'दो पत्ती' में कृति सेनन डबल रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए वो प्रोड्यूसर के तौर पर भी पहली बार डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस दो जुड़वा बहनों के किरदार में नजर आएंगी। पहली बहन को ध्रुव से प्यार होता है और वो उससे शादी कर लेती है।

    लेकिन बहन की जिंदगी में दूसरी बहन बवाल बनकर आती है और उसकी जिंदगी तबाह करना चाहती है।

    यह भी पढ़ें: 'अब होगा खेल शुरू', Do Patti में डबल रोल में दिखेगा Kriti Sanon का धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म