विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Do Patti Trailer OUT: शहीर शेख के लिए जुड़वां बहनों में जंग, सस्पेंस से भरी काजोल-कृति सेनन की 'दो पत्ती'

Published: Mon, 14 Oct 2024 02:31 PM (GMT+05:30)

कृति सेनन और काजोल की आगामी फिल्म दो पत्ती (Do Patti Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सस्पेंस ...और पढ़ें

दो पत्ती का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दो पत्ती का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रिलीज हुआ फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर
  2. दो पत्ती में कृति ने निभाया डबल रोल
  3. काजोल-कृति के साथ शहीर लीड रोल में

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख स्टारर फिल्म दो पत्ती (Do Patti) के इंतजार की घड़ी आखिरकार समाप्त हो गई है। टीजर के बाद से ही लोगों को इंतजार फिल्म के ट्रेलर को लेकर था। फाइनली आज अपकमिंग मूवी का ट्रेलर भी आउट हो गया है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

शशांक चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म दो पत्ती दो जुड़वां बहनों के एक डार्क सीक्रेट पर आधारित है, जो उनकी जिंदगी में एक बुरा मोड़ लेकर आता है। ट्रेलर देख पक्का दर्शक यह फिल्म देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दो पत्ती का ट्रेलर

दो पत्ती में कृति सेनन ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में वह जुड़वां बहन के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं। ट्रेलर की शुरुआत काजोल और शहीर शेख यानी ध्रुव सूद से होती है। पुलिस ऑफिसर बनीं काजोल ध्रुव से पूछताछ करती है और किसी एक्सीडेंट के बारे में पूछती है।

यह भी पढ़ें- खुद को 'मिडिल-क्लास' बुलाने वाले स्टार्स की ट्रोलिंग पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अमीर नहीं'

Do Patti

Do Patti- YouTube

फिर बैकस्टोरी में कृति सेनन उर्फ सौम्या की कहानी दिखाई गई है, जो मासूम है और ध्रुव से प्यार करने लगती है। ध्रुव और सौम्या की लव स्टोरी शुरू होती है और उनका अच्छा-खासा रिलेशनशिप चलता है कि तभी एंट्री सौम्या की जुड़वां बहन की होती है।

जुड़वां बहनों का क्या है रहस्य?

सौम्या (कृति सेनन) की जुड़वां बहन ध्रुव को सेड्यूस करती है और अपनी बहन की जिंदगी तबाह करने की कोशिश करती है। तभी कहानी में एक और मोड़ आता है और दोनों जुड़वां बहनों में से कोई एक ध्रुव पर उसे जान से मारने का इल्जाम लगाती है। फिर ध्रुव दोनों बहनों में से किसी एक पर आरोप लगाता है कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।

सौम्या और उसकी जुड़वां बहन में से कौन विक्टिम और कौन साजिश रचता है और दोनों कौन सा डार्क सीक्रेट छुपा रही हैं, इसकी कहानी का पता काजोल लगाएंगी। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरा है।

कब रिलीज होगी दो पत्ती?

दो पत्ती की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कृति सेनन लीड रोल निभाने के साथ-साथ इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू कर रही हैं। वह काजोल के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। वहीं, शहीर शेख के साथ वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- 'अब होगा खेल शुरू', Do Patti में डबल रोल में दिखेगा Kriti Sanon का धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।