विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद को 'मिडिल-क्लास' बुलाने वाले स्टार्स की ट्रोलिंग पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अमीर नहीं'

Published: Sat, 24 Aug 2024 11:12 AM (GMT+05:30)

बी-टाउन की खूबसूरत बाला कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एक हालिया इंटरव्यू में खुद को मिडिल क्लास बताया। साथ ही ...और पढ़ें

कृति सेनन ने खुद को बुलाया मिडिल क्लास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने खुद को बुलाया मिडिल क्लास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कृति सेनन का पिता संग है ज्वॉइन्ट अकाउंट
  2. कृति को मिमी के लिए मिल चुका नेशनल अवॉर्ड
  3. खुद को मिडिल क्लास मानती हैं कृति सेनन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। आज वे भले ही करोड़पति हैं, लेकिन कभी वह मुश्किल से गुजारा कर पाते थे। मगर कई बार सितारे खुद को मिडिल क्लास बुलाकर फंस जाते हैं। खुद को मिडिल क्लास बुलाने पर कई सितारे बुरी तरह ट्रोल हुए हैं। हाल ही में, कृति सेनन (Kriti Sanon) ने ट्रोलिंग को लेकर बात की है।

कृति सेनन ने एक हालिया इंटरव्यू में मिडिल क्लास बताने के लिए स्टार्स की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और अपना उदाहरण देते हुए बताया कि आज भी उनका अकाउंट पिता के अकाउंट के साथ अटैच है। उन्होंने कहा कि वह मिडिल क्लास हैं, लेकिन कभी उनके माता-पिता ने उनके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी।

स्टार्स की ट्रोलिंग पर बोलीं कृति सेनन

निखिल कामथ के साथ बातचीत में नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन से जब पूछा गया कि कई सितारे खुद को मिडिल क्लास बताने पर ट्रोल हो जाते हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "वाकई मैं अपर मिडिल क्लास से ताल्लुक रखती हूं। जो भी हो लेकिन मैं ऐसी व्यक्ति नहीं रही हूं जो बहुत अमीर और धनी रही हो लेकिन मैं ऐसी भी नहीं रही हूं जिसे लगा हो कि मुझे पैसे के लिए यह सब करना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- बिजनेसमैन संग डेटिंग रूमर्स के बीच Kriti Sanon ने बताया- कैसा चाहिए पार्टनर, बॉलीवुड में लगता है अकेलापन

Kriti Sanon

पापा रखते हैं कृति के पैसों का हिसाब

कृति सेनन ने इसी इंटरव्यू में यह भी रिवील किया कि उनके पिता ही उनके सारे पैसों का हिसाब-किताब रखते हैं। उनका अपने पिता के साथ अटैच अकाउंट है। मिमी एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा और मेरे पिता का ज्वॉइन्ट अकाउंट है। मुझे नहीं पता कि कितना पैसा आ रहा है, कितना जा रहा है। अब मैं थोड़ा और इस तरह रहने लगी हूं कि 'ठीक है, मुझे बताओ कि अगर मैं घर खरीदना चाहती हूं तो कितना खर्च आएगा।' फिर अचानक मेरे मन में सवाल आता है, ओह, इतना खर्च?" कृति ने कहा कि वह शायद इसी वजह से वित्तीय हिसाब-किताब से दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें- फिर नजर आएगी शाहिद और कृति की जोड़ी, एक्ट्रेस ने 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।