यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'खिड़की से कूदने वाले थे...'Kumar Sanu को डेट कर चुकी एक्ट्रेस ने बताया कैसा था सिंगर का पत्नी संग रिश्ता?
अभिनेत्री कुनिका सदानंद को आपने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में देखा होगा? एक्ट्रेस एक समय जाने माने सिंगर कुमार सानू को डेट कर रही थीं। कुनिका के सा ...और पढ़ें

HighLights
- कुनिका सदानंद को सिंगर ने किया डेट
- पांच साल तक रिलेशन में थे सिंगर
- पत्नी रीत ने परेशान रहते थे सानू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग कम ही जानते हैं। मीडिया में उनके बारे में ऐसी कोई खबर भी नहीं आती। लेकिन क्या आपको पता है कि सिंगर एक समय 90 के दशक की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को डेट कर रहे थे?
कुमार सानू के साथ रिलेशन में थीं कुनिका
जी हां, दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को सीक्रेटली डेट किया और इसके बाद ये अलग हो गए। कुमार सानू कुनिका के साथ एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर में थे। अब एक इंटरव्यू में कुनिका ने अपनी इस रिलेशनशिप के बारे में कई सारी बातें बोली हैं।

यह भी पढ़ें: 'हां, मैंने Kumar Sanu को डेट किया', सिंगर संग अपने अफेयर पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस, कहा- इसे 25 साल हो गए
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटव्यू में कुनिका ने कहा,मुझे शानू पसंद थे। उस वक्त मैं इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं, जबकि गायक अपने चरम पर थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस घटना को याद किया जो उन्हें करीब लाई।
सानू ने खिड़की से कूदने की कोशिश की
अभिनेत्री ने कहा, "उनका अपनी पत्नी रीता के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। हम तब मिले जब मैं एक शूटिंग के लिए ऊटी में थी और वह अपनी बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वहां गए थे। हम एक बार ड्रिंक कर रहे थे और वह बहुत नशे में थे। अचानक से वो रोने लगे और उन्होंने होटल की खिड़की से कूदने की कोशिश की। वह डिप्रेस्ड थे, हमने फिर उन्हें रोका।"
खबरें और भी

दोनों ने 5 साल तक किया डेट
कुनिका ने बताया कि वहां से लौटने के बाद शानू अपनी पत्नी से अलग हो गए। उन्होंने कुनिका के घर के आसपास ही घर ले लिया। इस बीच दोनों को प्यार हो गया और इन्होंने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बात की किसी को कानों कान खबर नहीं थी। मैं उनके लिए उनकी पत्नी जैसी थी और उन्हें अपनी पति मानती थी।
एक घटना के बारे में बात करते हुए कुनिका ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी रीता को जब उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी कार तोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: Indian Idol 15: इंडियन आइडल सीजन 15 से कटा Kumar Sanu का पत्ता, ये सिंगर संभालएगा जज की कुर्सी