Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Idol 15: इंडियन आइडल सीजन 15 से कटा Kumar Sanu का पत्ता, ये सिंगर संभालएगा जज की कुर्सी

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:53 PM (GMT+05:30)

    टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 (Indian Idol 15) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से बतौर जज गाय ...और पढ़ें

    इंडियन आइडल 15 के जज नहीं रहेंगे कुमार सानू (Photo Credit-X)
    इंडियन आइडल 15 के जज नहीं रहेंगे कुमार सानू (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. जल्द शुरू होगा इंडियन आइडल 15
    2. कुमार सानू नहीं होंगे शो के जज
    3. इस सिंगर को मिला बड़ा मौका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें इंडियन आइडल (Indian Idol) का नाम जरूर शामिल होगा। सालों से ये सिंगिंग शो गायकी के टैलेंट को नए पंख देने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस वक्त इंडियन आइडल सीजन 15 (Indian Idol 15) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    क्योंकि अपकमिंग सीजन को लेकर मेकर्स ने बतौर जज दिग्गज सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) का पत्ता का काट दिया है। उनकी जगह पर शो के निर्माताओं ने एक नए गायक को चुन लिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    कौन बना इंडियन आइडल 15 का जज

    पिछले सीजन से कुमार सानू ने बतौर जज इंडियन आइडल में एंट्री ली थी। सिंगर को इस तरह से जज की कुर्सी पर देखना का एक शानदार अनुभव रहा। लेकिन बीते समय में सानू का नाम कई तरह के विवादों में घिरा हुआ नजर आ रहा है। खासतौर पर कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म केस पर उनकी बयानबाजी चर्चा का विषय बनी।

    ये भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी के बाद रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनेंगे Shalin Bhanot, संभालेंगे ये जिम्मेदारी?

    सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंडियन आइडल 15 का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिंगर और रैपर बादशाह अपने ही अंदाज से रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे ये साफ होता है कि अब कुमार सानू की जगह वह ही इंडियन आइडल 15 में बतौर जज नजर आने वाले हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    बादशाह के अलावा सिंगर विशाल ददलानी और सुरों की कोकिला श्रेया घोषाल इंडियन आइडल में अपनी जर्नी को जारी रखेंगी। इस तरह से इस रियलिटी शो में अब एक और नए जज की एंट्री हो चुकी है। 

    जल्द शुरू होगा इंडियन आइडल 15

    लंबे अरसे से इंडियन आइडल फैंस का फेवरेट बना हुआ है। इस लिहाज से इसके अपकमिंग सीजन का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अभी तक इंडियन आइडल 15 की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर फर्स्ट वीक से शुरू हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Indian Idol 14 Winner: कानपुर के Vaibhav Gupta ने जीता इंडियन आइडल 14 का खिताब, ट्रॉफी के साथ जीती शानदार कार