यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना...', Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज!
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने को लेकर मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी और शत्रुघ्न पर बरसे कुमार विश्वास!
- सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर कुमार विश्ना ने कसा तंज
- सोनाक्षी सिन्हा ने की थी जहीर इकबाल से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं। पहले मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने को लेकर आलोचना की थी और अब कुमार विश्वास ने उनके इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को सालों डेटिंग के बाद लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब विवाद हुआ था। इंटर-रिलिजन मैरिज के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी। अब जाने-माने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भी इशारों-इशारों में एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है।
कुमार विश्वास ने सोनाक्षी पर कसा तंज
कुमार विश्वास हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा और एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज की आलोचना की। कुमार विश्वास ने कहा, "अपने बच्चों को याद कराइए सीता जी के बहनों के, भगवान राम के भाइयों के। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाए उनके लिए तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए, गीता पढ़वाइए, वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठा के ले जाए।" मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है।
यह भी पढ़ें- 'अगली बार अगर मेरे पिता...' Sonakshi Sinha का Mukesh Khanna पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस की परवरिश पर उठाया था सवाल
सोनाक्षी सिन्हा पढ़ी लिखी है और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला हैं । उन्होंने अपना जीवन साथी ख़ुद चुना। लेकिन मनुवादियों के लिये महिलाये वस्तु मात्र है जिसे कोई उठा लिया या दान कर दिया जाता है।
— Santosh Yadav, Ph.D. (@sky_phd) December 22, 2024
कुमार विश्वास के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। कुछ लोग कुमार विश्वास की साइड ले रहे हैं तो कुछ लोग उनके इस बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
खबरें और भी
Kumar Vishwas - Instagram
मुकेश खन्ना से भी हुआ था विवाद
कुमार विश्वास से पहले मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा था। इसकी वजह एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज नहीं, बल्कि कौन बनेगा करोड़पति 11 के मंच पर रामायण से जुड़ा एक सवाल का जवाब न देना था। दरअसल, सोनाक्षी से पूछा गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस को नहीं पता था। मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को रामायण से जुड़ा ज्ञान न देने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को दोषी ठहराया था। इसके बाद सोनाक्षी और शत्रुघ्न दोनों ने अभिनेता की क्लास लगाई थी।