'लात घूंसे खाकर...' Preity Zinta ने बताया Vibe की शूटिंग के वक्त कैसा था उनका हाल, ट्रेलर को बताया मजेदार
कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कुणाल खेमू की दूसरी निर्देशित फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर बुधवार, 2 सितंबर को रिलीज हो गया। इस फिल्म में कुणाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर और अन्य कलाकार भी हैं।
फिल्म में कुणाल की सास, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का एक विशेष कैमियो भी है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और कॉमेडी व एक्शन के मिश्रण की खूब तारीफ की। वहीं कई लोग कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग की खास तारीफ कर रहे हैं।
प्रीति ने खींचा फैंस का ध्यान
प्रीति ने ट्रेलर में अपने एक्शन से भरपूर अवतार से भी सबका ध्यान खींचा। फैंस अभिनेत्री को एक दमदार और प्रभावशाली भूमिका में देखकर बेहद प्रभावित हुए और कई लोगों ने एक अलग तरह के किरदार में उनकी बड़े पर्दे पर वापसी देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया।
ट्रेलर में दर्शकों को कुणाल खेमू के निभाए हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार बग्स से मिलवाया जाता है। दोनों ऐसे दोस्त हैं, जो अपनी आम जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन जब देश के सामने एक बड़ा खतरा आता है, तो उन्हें अचानक हीरो बनने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस मिशन के लिए दोनों बिल्कुल तैयार नहीं हैं और उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि वे किस मुसीबत में फंसने वाले हैं।
View this post on Instagram
एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस
प्रीति जिंटा की मैडम एच, जो उनके करियर के अब तक के बिल्कुल अलग एक्शन-कॉमेडी अवतार में नजर आ रही हैं, दोनों को इस हाई-स्टेक्स मिशन पर भेजती हैं। मजेदार पंचलाइंस, बेबाक ह्यूमर और दोनों दोस्तों की मजेदार नोकझोंक से भरा ट्रेलर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, एनर्जेटिक और पेपी म्यूजिक और कई ऐसे ट्विस्ट से भी भरपूर है, जो लगातार हंसी और रोमांच बनाए रखते हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने एक्शन सीन्स को बताया कठिन
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रीति ने अपने द्वारा निभाए जा रहे एक्शन सीक्वेंस पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे मानना पड़ेगा कि एक्शन सीन बहुत मुश्किल थे। मैंने हमेशा सोचा है कि अभिनेत्रियों को गानों और बाकी सब चीजों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन वाह, जब हमने एक्शन सीक्वेंस शूट किए, तो शूटिंग के घंटे बहुत लंबे थे। मुझे लात-घूंसे लगे और इधर-उधर चोटें भी आईं, जाहिर है जानबूझकर नहीं। मैं अपनी एक्शन टीम को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"
वाइब एक निर्माता के रूप में कुणाल की पहली फिल्म भी है। फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), यशपाल शर्मा और वंशिका धीर हैं।
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित, वाइब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'मैं बॉबी देओल कोई...', कुणाल खेमू की फिल्म Vibe का दमदार टीजर आउट; प्रीति के साथ की जुगलबंदी कर देगी लोटपोट
यह भी पढ़ें- 'सनी देओल मुस्लिम...' Shabana Azmi ने बताया क्या थी Batwara 1947 के असफल होने की वजह, एक्ट्रेस ने जाहिर किया दुख
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।