विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं बॉबी देओल कोई...', कुणाल खेमू की फिल्म Vibe का दमदार टीजर आउट; प्रीति के साथ की जुगलबंदी कर देगी लोटपोट

Published: Fri, 21 Aug 2026 02:26 PM (IST)

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म वाइब का धमाकेदार टीजर सामने आ गया है, जिसका हर सेकंड सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाला है।

वाइब का धमाकेदार टीजर हुआ आउट/ फोटो- Instagram

वाइब का धमाकेदार टीजर हुआ आउट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कुणाल खेमू की दूसरी फिल्म 'वाइब' का टीजर आउट

  2. प्रीति जिंटा संग कॉमेडी-एक्शन से भरपूर खुफिया मिशन

  3. सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी कॉमेडी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मडगांव एक्सप्रेस' के बाद अब कुणाल खेमू एक बार फिर से धमाचौकड़ी मचाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल मूवी वाइब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसकी घोषणा एक्टर ने रियलिटी शो अलांयस में की थी। कॉमेडी से भरपूर मूवी का टीजर भी सामने आ चुका है, जो ऑडियंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाला है।

देश की सुरक्षा के लिए चुने गए दो दोस्तों की कहानी 

वाइब के टीजर की शुरुआत होती है प्रीति जिंटा के साथ, जो दो आम दोस्तों को ये बताती हैं कि उनके कंधे पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। ये सुनकर जहां एक दोस्त इस पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हो जाता है कि उनकी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा, तो वहीं कुणाल खेमू का किरदार यह सुनकर ही डर जाता है और प्रीति जिंटा को बोलता है कि उन्हें देश को बचाने के खुफिया मिशन के लिए पठान और टाइगर को बुलाना चाहिए।

देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं हुए हार्दिक (कुणाल खेमू) को प्रीति जिंटा मोटिवेट करने के लिए सोल्जर बनने के लिए कहती हैं, लेकिन कुणाल पंच लाइन मारते हुए बोलते हैं कि मैं बॉबी देओल हूं, जो सोल्जर बंनू। टीजर में कार चेज, धमाकेदार एक्शन और मजेदार सीन्स की भरमार के साथ बहुत ही शानदार वन लाइनर भी हैं।'वाइब' का टीजर साफ बता रहा है कि फिल्म में अजीब हालात, अनजाने हीरो और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'वाइब'?

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले जब वह साल 2024 में फिल्म मडगाव एक्सप्रेस लेकर आए थे, तो दर्शकों ने फिल्म की कॉमेडी सीन्स से लेकर इसकी कहानी तक को काफी सराहा था। कुणाल ने सिर्फ मूवी के निर्देशन की कमान नहीं संभाली है, बल्कि इसकी कहानी भी अभिनेता ने खुद ही लिखी है।

Screenshot 2026-08-21 142128

फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा मूवी में स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं, जबकि दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में बदला Batwara 1947 की कमाई का गणित, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा Sunny Deol की फिल्म का हाल?

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 पर शनिवार को बरसी कृपा, स्वतंत्रता दिवस पर Awarapan 2 के सामने छापे कड़क नोट; कमाई में तगड़ा उछाल