विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 पर शनिवार को बरसी कृपा, स्वतंत्रता दिवस पर Awarapan 2 के सामने छापे कड़क नोट; कमाई में तगड़ा उछाल

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:58 PM (IST)

अवारापन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली बंटवारा 1947 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी थी, लेकिन शनिवार को मूवी ने रफ्तार पकड़ ली और कमाई में उछाई देखने को मिला।

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस डे 2 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस डे 2 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बंटवारा 1947 की कमाई में आया भारी उछाल

  2. आवारापन 2 के सामने किया इतने करोड़ का बिजनेस

  3. 2 दिन में फिल्म का कुल हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 को इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) के सामने जिस तरह की ओपनिंग शुक्रवार को मिली थी, उससे 'गदर' एक्टर के फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया था।

हालांकि, सनी पाजी के फैंस की ये निराशा खुशी में बदलने वाली है, क्योंकि शनिवार को मूवी के कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। 'बंटवारा: 1947' का अर्ली कलेक्शन सामने आ चुका है, तो चलिए देर किस बात की है। फटाफट से देख लेते हैं फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को कितने करोड़ की कमाई की है।

बंटवारा 1947 की दूसरे दिन बढ़ी कमाई

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' ने शुक्रवार को महज 5.50 करोड़ से ओपनिंग की थी, लेकिन शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इंडिया और पाकिस्तान के विभाजन पर बनी इस फिल्म का समीकरण काफी बदल गया। सैकनिल्क डॉट कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक शनिवार को कुल 8.88 करोड़ की कमाई की है।

हालांकि, यह फिल्म के फाइनल आंकड़े नहीं हैं। रात तक बंटवारा 1947 के कलेक्शन में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ये बात तो पक्की है कि मेकर्स ने कमाई में आए उछाल के बाद राहत की सांस जरूर ली होगी। इस फिल्म ने 2 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 14.63 करोड़ तक का कर लिया है।

_ - 2026-08-14T232011.882

बंटवारा 1947 के दूसरे दिन ही कम हुए शोज

बंटवारा 1947 के अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 17.32 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, सनी देओल के फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि एक्टर की फिल्म के शोज 8 हजार से घटाकर 7, 221 कर दिए गए हैं। अगर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ नहीं होती है और मूवी की कमाई वीक डेज पर कम होती है, तो आने वाले समय में इसके शोज और भी ज्यादा घट सकते हैं।

Screenshot 2026-08-14 232332

फिल्म के बजट की बात करें तो , मूवी का बजट 120 करोड़ से 150 करोड़ के बीच का है। बंटवारा 1947 ने दुनियाभर में पहले दिन 8.34 करोड़ तक कमाई की है और ओवरसीज मार्केट में मूवी का पहले दिन कलेक्शन 1.50 करोड़ के आसपास हुआ है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर इमरान हाशमी की Awarapan 2 को हुआ जबरदस्त फायदा, दो दिनों में ही निकाला आधा बजट

यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म के सामने Awarapan 2 और बंटवारा 1947 ने पहले दिन टेके घुटने , सूर्या ने इतने करोड़ से बदला पूरा गेम