साउथ फिल्म के सामने Awarapan 2 और बंटवारा 1947 ने पहले दिन टेके घुटने , सूर्या ने इतने करोड़ से बदला पूरा गेम
बंटवारा 1947 और आवारापन 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराती रह गईं, तो वहीं सूर्या की साउथ फिल्म ने आते ही दोनों को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई में पीछे छोड़ दिया।

साउथ फिल्म के सामने हारी बंटवारा 1947 और आवारापन 2/ फोटो- Instagram
HighLights
सूर्या की फिल्म ने बदला बॉक्स ऑफिस का गणित
पहले ही दिन कमाई में दी आवारापन 2 और बंटवारा 1947 को मात
बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है साउथ ही ये सुपरहिट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोगों की जुबान पर इस वक्त भले ही सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का नाम हो, लेकिन इस बीच एक साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आकर गदर मचा दिया है।
14 अगस्त को ये दो बड़ी फिल्में तो सिनेमाघरों में आई ही, लेकिन इनके अलावा साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन पैसों की सुनामी लेकर आई और पहले दिन की कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) और इमरान हाशमी दोनों की फिल्म से काफी आगे निकल गई है।
साउथ फिल्म के सामने टेके आवारापन 2 और बंटवारा 1947 ने घुटने
सूर्या की तमिल भाषा में बनी विश्वनाथ एंड संस का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिस्पांस बहुत ही अच्छा है। मूवी ने दुनियाभर में कमाई के मामले में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 दोनों ही फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 31.51 करोड़ की शुक्रवार को शानदार ओपनिंग ली है।
इसके सामने इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने 28.90 करोड़ और सनी देओल की बंटवारा 1947 ने सिर्फ 8.34 करोड़ तक कमाए हैं। ओवरसीज मार्केट में साउथ फिल्म ने सिंगल डे पर 14.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई विश्वनाथ एंड संस
न सिर्फ दुनियाभर में, बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सूर्या और ममिथा बैजू स्टारर ये फिल्म खूब धमाल मचा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को ओरिजिनल भाषा तमिल के अलावा तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। जहां पहले दिन तेलुगु में फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़ से ओपनिंग की, तो वहीं दूसरी तरफ तमिल में मूवी ने पहले दिन 9.15 करोड़ से खाता खोला।
दोनों भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'विश्वनाथ एंड संस' का नेट कलेक्शन 15.15 करोड़ तक का हुआ, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 17.51 करोड़ तक पहुंचा। मूवी में सूर्या और ममिथा के अलावा राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, रवीना टंडन, मैथ्यू, नसीर जैसे सितारों ने भी काम किया।

