विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान की Awarapan 2 और सनी देओल की Batwara 1947 के बीच है एक बड़ा कॉमन कनेक्शन, क्या आपने भी किया नोटिस?

Updated: Sat, 15 Aug 2026 03:01 PM (IST)

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में 15 अगस्त के मौके पर आपस में टकराई हैं। इन दोनों ही फिल्मों के बीच के कॉमन कनेक्शन को क्या आपने नोटिस किया?

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में ये चीज है कॉमन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में ये चीज है कॉमन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बीच कॉमन कड़ी  

  2. बड़े पर्दे पर 14 अगस्त को आपस में टकराई दोनों फिल्मों 

  3. दोनों फिल्मों में एक ही एक्टर को मिली खूब वाहवाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इस वक्त दो बड़े सुपरस्टार की फिल्में आपस में टकरा रही हैं, जिसमें एक का नुकसान हुआ है और अन्य का फायदा। इमरान हाशमी की साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल जहां लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग ली है।

वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 ने शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर कछुए की गति से की है। दोनों में से आने वाले समय में किसको जीत मिलेगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सिनेमाघरों में टक्कर लेने वालीं इन दोनों फिल्मों के बीच एक बहुत बड़ा कॉमन कनेक्शन है, जिसे हमने तो नोटिस किया, लेकिन क्या आपने किया।

आवारापन 2 और बंटवारा में ये एक्टर है कॉमन कड़ी

जिन्होंने आवारापन 2 और बंटवारा 1947 दोनों ही फिल्में देखी हैं, उन्हें शायद ये अंदाजा लग गया होगा कि दोनों फिल्मों के बीच की कॉमन कड़ी कौन है, लेकिन जिन्हें नहीं लगा उन्हें बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) और इमरान हाशमी दोनों की ही फिल्म में कॉमन फैक्टर एक्ट्रेस शबाना आजमी हैं। जो दोनों ही फिल्मों में एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट किरदार में हैं।

बंटवारा 1947 में जहां उनका किरदार एक ऐसी बेबस माई का है, जो पाकिस्तान और इंडिया के बंटवारे में अपना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं और इस मानव त्रासदी में उन्होंने अपने परिवार को खो दिया है। वहीं आवारापन 2 में उनका किरदार बिल्कुल अपोजिट है और वह इमरान के साथ मूवी में 'नफीसा' का किरदार अदा कर रही हैं, जो एक गैंगस्टर क्वीन हैं।

_ - 2026-08-15T145726.385

दोनों ही फिल्मों के लिए मिली शबाना आजमी को तारीफ

'आवारापन 2' को जहां समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, तो वहीं ओवर इमोशनल होने की वजह से 'बंटवारा 1947' की कहानी कहीं दब कर रह गई, जिसकी वजह से सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर मूवी को मिला-जुला रिएक्शन मिला है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जो भी हालत रही हो, लेकिन अलग-अलग जॉनर की इन दो क्लैश हुई फिल्मों में शबाना आजमी का काम काफी पसंद किया गया है।

_ - 2026-08-12T233348.950

आवारापन 2 ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग ली, तो वहीं दूसरी तरफ बंटवारा 1947 सिर्फ 5.50 करोड़ ही पहले दिन कमा सकी।

यह भी पढ़ें- Awarapan 3 हुई कंफर्म! इमरान हाशमी ने फैंस को दिया बड़ा हिंट, 'आवारापन 2' को मिल रहे प्यार का किया शुक्रिया अदा

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Batwara 1947 का शॉकिंग कलेक्शन, ओवरसीज मार्केट में पहले ही दिन कमाए इतने पैसे