बॉक्स ऑफिस पर Batwara 1947 का शॉकिंग कलेक्शन, ओवरसीज मार्केट में पहले ही दिन कमाए इतने पैसे
Batwara 1947 Worldwide Collection: सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म बंटवारा 1947 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया, यहां जानिए...

बंटवारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर काफी बज था। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है और पहले ही दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल रहा, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।
68 साल के सनी देओल जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो बॉक्स ऑफिस हिला देते हैं। मगर बंटवारा 1947 के साथ वैसा नहीं रहा। आमिर खान निर्मित फिल्म को लेकर बड़े लेवल पर प्रमोशन हुआ, दिग्गज स्टार कास्ट आई और राजकुमार संतोषी ने फिल्म का निर्देशन किया।
बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बंटवारा 1947 को क्रिटिक्स ने सराहा भी है, लेकिन सिनेमाघरों में ऑडियंस उतनी नहीं पहुंची जिसकी उम्मीद थी। सैकनिल्क की मानें तो सनी देओल की फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया। बात करें विदेशी बाजार की तो फिल्म ने सिर्फ डेढ़ करोड़ कमाए।

बंटवारा 1947 (Batwara 1947 Worldwide Collection) का दुनियाभर में कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 6.84 करोड़ रुपये ही रहा। उम्मीद है कि फिल्म की कमाई 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को बढ़ सकती है।
क्या क्लैश ने बिगाड़ा खेल?
बंटवारा 1947, इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ सिनेमाघरोंं में रिलीज हुई है। यह महाक्लैश लगता है कि सनी देओल की फिल्म पर भारी पड़ गया है। आवारापन 2 ने पहले दिन घरेलू और विदेशी बाजार में बंटवारा 1947 से ज्यादा कारोबार किया है। फिल्म का नेट इंडियन कलेक्शन 21 करोड़ रुपये था, जबकि दुनियाभर में कमाई 27 करोड़ रुपये के पार थी।
क्या है बंटवारा 1947 की कहानी?
राजकुमार संतोषी की फिल्म जिस असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नहीं वेख्या, वो जन्म्या ही नहीं' पर आधारित है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान में रहने वाली एक हिंदू बुजुर्ग महिला की है जो अपना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मुस्लिम बने सनी देओल, बुजुर्ग महिला (शबाना आजमी) की सुरक्षा के लिए अपनी जान पर खेल जाता है।

