विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 ने पहले दिन भरी मेकर्स की झोली या बटोरे चिल्लर? आवारापन 2' के सामने इतने करोड़ से खोला खाता

Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:27 PM (IST)

आवारापन 2 के बाद अब बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ गया है। सनी देओल की फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई की, नीचे देखें आंकड़े:

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में हुई पास या फेल?

  2. आ गया बंटवारा 1947 के पहले दिन का कलेक्शन

  3. आवारापन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये 15 अगस्त सिने प्रेमियों के लिए काफी कन्फ्यूजन भरा होने वाला है, क्योंकि इस बार बिग स्क्रीन पर वो दो सितारे टकराए हैं, जिन्हें दर्शक बहुत पसंद करते हैं। एक तरफ जहां सनी देओल अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ आए, तो वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी 'आवारापन 2' लेकर बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरें।

आवारापन 2 का कलेक्शन तो आपको पता चल ही गया है, लेकिन इस फिल्म के सामने सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बंटवारा: 1947' ने कितने करोड़ से खाता खोला है, वह कमाई भी सामने आ चुकी है। तो चलिए नीचे फटाफट देखते हैं आंकड़े:

बंटवारा 1947 को मिली इतने करोड़ की ओपनिंग

बंटवारा 1947 ने सिनेमाघरों में आने से पहले बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में कुल 1.76 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। उम्मीद थी कि यह फिल्म 10 करोड़ तक की पहले शुक्रवार को कमाई कर लेगी, लेकिन सनी देओल की मूवी के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह सुनकर मेकर्स के पैरों तले जमीन खिसकने वाली है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटवारा 1947 में रिलीज के पहले दिन इमरान हाशमी की आवारापन 2 (Awarapan 2) के सामने सिर्फ 5..50 करोड़ नेट कमाए हैं और ग्रॉस कलेक्शन 6.55 का हुआ है, जो काफी निराशाजनक है। यह सनी देओल के कमबैक के बाद उनकी रिलीज फिल्मों में अभी तक सबसे कम कमाई है।

Screenshot 2026-08-14 232332

ओवर इमोशन और आवारापन 2 के कारण बिगड़ा खेल?

बंटवारा 1947 का ग्रॉस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो तकरीबन 8.05 करोड़ के आसपास हुआ है। सनी देओल-प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर यह फिल्म दो कारणों से बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन घुटने टेकने को मजबूर हुई। पहली वजह है मूवी की ओवर इमोशनल कहानी, जो फिल्म को टॉपिक से भटकाती है और दूसरी है 'आवारापन 2' से टक्कर।

Screenshot 2026-08-13 224835

इमरान हाशमी की आवारापन बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म है, जिसे 2007 में रिलीज के वक्त बहुत ही पसंद किया गया था। अब जब ऐसे में 19 साल बाद इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के किरदार में लौटे हैं, तो लोग उन्हें देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं, जिसका नुकसान राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को हुआ है। हालांकि, यह फिल्म के अर्ली आंकड़े हैं और पहले वीकेंड के बाद ही सनी देओल की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप इसका फैसला होगा।

यह भी पढ़ें- विभाजन के खौफनाक सच को दिखाती हैं ये फिल्में-मिनी सीरीज, Batwara 1947 से पहले जरूर देखें 5 मास्टरपीस

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने कर दी फैंस की बल्ले-बल्ले! बंटवारा 1947 के साथ रिलीज हुआ Gabru का टीजर, अब होगा डबल फन