बॉक्स ऑफिस के किंग बने Emraan Hashmi, पहले ही दिन Awarapan 2 की चांदी; 'बंटवारा 1947' से तीन गुना ज्यादा कमाई
Awarapan 2 Worldwide Collection Day 1: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तगड़ी कमाई की है।

आवारापन 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर आवारापन 2 (Awarapan 2) ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। पहले ही दिन फिल्म का दुनियाभर में धांसू कलेक्शन रहा। यहां तक कि सनी देओल की बंटवारा 1947 (Batwara 1947) भी आवारापन 2 के आगे नहीं टिक पाई।
14 अगस्त को सनी देओल (Sunny Deol) की एक्शन थ्रिलर बंटवारा 1947 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई आवारापन 2 का क्लैश पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टा सनी पाजी की फिल्म का कलेक्शन ठप्प रहा, जबकि इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर आवारापन 2 रही।
विदेशों में कितनी रही आवारापन 2 की कमाई?
सैकनिल्क के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, वो भी सिर्फ 9 हजार शोज के साथ। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म का कारोबार 2 करोड़ रुपये रहा।
आवारापन का टूटा रिकॉर्ड
आवारापन 2 का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये था। यानी की पहले दिन दुनियाभर में आवारापन के सीक्वल ने 27.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आपको बता दें कि आवारापन 2 ने 2007 में आई आवारापन के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (12 करोड़ के करीब) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

बंटवारा 1947 को किया पस्त
ध्यान देने वाली बात यह है कि आवारापन 2 के साथ सनी देओल की बंटवारा 1947 भी रिलीज हो रही थी। फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन यह फिल्म, आवारापन 2 के आगे नहीं टिक पाई। विदेशी बाजार में राजकुमार संतोषी की फिल्म ने सिर्फ डेढ़ करोड़ कमाए, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार सिर्फ 5 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये था।
आवारापन 2 के बारे में बात करें तो यह आवारापन का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के अलावा लीड रोल में दिशा पाटनी और शबाना आजमी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, Sunny Deol की 'बंटवारा 1947' को किया ओवरटेक
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बनकर पुराना चार्म लौटा पाए इमरान हाशमी, आवारापन 2 में दर्शकों के लिए क्या है नया?

