Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, Sunny Deol की 'बंटवारा 1947' को किया ओवरटेक
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करते हुए सभी को हैरान कर दिया। इसने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है।
-1786717077401_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की अनाउंसमेंट के बाद से ही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली। इसका नतीजा हमें फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। इससे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि 2007 में इमरान हाशमी दिल टूटे आशिकों का सहारा कैसे बने थे।
फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पाटनी (Disha Patani) नजर आईं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार है। आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ही साल 2007 में रिलीज हुई ओरिजनल फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। अब पहले दी दिन इसकी सीक्वल शानदार पारी खेलने के लिए तैयार है।
कितना है पहले दिन का कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,'आवारापन 2' ने पहले दिन 20.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। एक अनुमान के मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म पहले दिन लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये की कमाई करने कर सकती है। फिल्म के कुल 7,180 शोज चलाए जा रहे हैं और अगर शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या अच्छी रही, तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।
-1786717633234.webp)
इस हिसाब से आवारापन 2 का ग्रास इंडिया कलेक्शन 24.44 करोड़ रुपये हो गया है। फाइनल कलेक्शन इससे भी बेहतर होने की उम्मीद है। एक हिसाब से देखा जाए तो इमरान हाशमी की आवारापन 2 के सामने सनी देओल जैसे बड़े स्टार की बंटवारा 1947 कहीं न कहीं फीकी पड़ती नजर आ रही है। बंटवारा 1947 ने अभी तक 4.66 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। इस हिसाब से इमरान हाशमी की फिल्म ने बंटवारा 1947 पर टेकओवर कर लिया है।
-1786717715914.webp)
साल 2007 में आई फिल्म का है सीक्वल
'आवारापन 2', 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर, चंदन रॉय सान्याल, मुकेश तिवारी और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म ओरिजिनल फिल्म के इमोशनल और एक्शन को बरकरार रखते हुए आगे की कहानी दिखाएगी।

