पाकिस्तानी सिंगर ने मारा मौके पर चौका, बैन के बीच Awarapan 2 की रिलीज के साथ लॉन्च किया कल्ट गाने का 2.0 वर्जन
आवारापन 2 आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इस मूवी की रिलीज का पूरा फायदा पाकिस्तानी सिंगर ने उठाया है और कल्ट गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' का 2.0 वर्जन रिलीज कर दिया है।

आवारापन 2 की रिलीज के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने शेयर किया अपना नया वर्जन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और इस फिल्म को लोग वहीं प्यार दे रहे हैं, जो 19 साल पहले मिला था। एक तरफ जहां आवारापन 2 भारत में रिलीज के साथ ही धमाल मचा रही है, तो वहीं पाकिस्तानी सिंगर ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए कल्ट क्लासिक गाने का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज कर दिया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी।
पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0
आवारापन के ओरिजिनल गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' में आवाज देने वाले सिंगर मुस्तफा जाहिद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में बैन होने के कारण 'आवारापन 2' के गाने में अपनी आवाज का जादू नहीं बिखेर सके हो। उनकी जगह सीक्वल में इस गाने को साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने गाया और मिथुन ने म्यूजिक को रिअरेंज किया। हालांकि, इस बीच भी पाकिस्तानी सिंगर ने लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। फिल्म का सीक्वल आने के साथ ही अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस गाने का एक्सटेंडेड वर्जन 2.0 शेयर किया है।
इस गाने में उनकी मधुर आवाज और दिल चीरने वाले लिरिक्स ने एक बार फिर से इंडियन और पाकिस्तानी ऑडियंस का मन मोह लिया है। 'तेरा मेरा रिश्ता 2.0 को जहां सिंगर मुस्तफा जाहिद ने गाया, तो वहीं इसका कंपोजिशन उनके साथ-साथ रॉक्सन बैंड और प्रीतम ने किया है। इसके लिरिक्स मुस्तफा के साथ मिलकर सैय्यद कादरी ने लिखे हैं।
Video Credit- Mustafa Zahid Youtube
सोशल मीडिया पर एक्सटेंडेड वर्जन सुन यूजर्स ने किया रिएक्ट
यूट्युब पर इस आइकॉनिक गाने को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "म्युजिक की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि वह सरहदों में बंटा हुआ नहीं है, ये एक्सटेंडेड वर्जन हमें बहुत पसंद आया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पुराना वाला 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना बहुत ही अच्छा था, आज के दौर में खुद उसके ओरिजिनल सिंगर मुस्तफा उसे रिक्रिएट नहीं कर सकते।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जैसे इंडियन वर्जन आपकी सोलफुल आवाज के बिना अधूरा है, ठीक वैसे ही इंडियन लिरिक्स और म्यूजिक के बिना आपका 2.0 वर्जन भी अधूरा है।" मुस्तफा जाहिद के तेरा मेरा रिश्ता 2.0 वर्जन को 5 घंटे के अंदर 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

