पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Batwara 1947 तोड़ेगी 'गदर 2' का रिकॉर्ड? इतने करोड़ से Sunny Deol की फिल्म करेगी ओपनिंग
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1 Prediction: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है, जानिए...

बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2, बॉर्डर और जाट की सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) एक्शन थ्रिलर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। बंटवारा 1947 को लेकर लंबे समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही थी।
सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे सितारों से सजी बंटवारा 1947 का इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) से क्लैश हुआ है। आवारापन 2 से क्लैश के बीच सनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? जानिए यहां...
बंटवारा 1947 की हजारों टिकटें बिकीं
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग रिलीज से तीन दिन पहले ही ओपन हो गई थी। पहले दिन के लिए एडवांस में ही फिल्म की कमाई करोड़ों में हो गई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो सनी देओल की फिल्म को देशभर में 8886 शोज मिले हैं जिनमें 65391 के करीब टिकटें बिक चुकी हैं।

पहले दिन कितना कमाएगी बंटवारा 1947
पहले दिन हजारों टिकट सेलिंग से बंटवारा 1947 ने अभी तक 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ 4.21 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि पहले दिन सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है।
गदर 2-बॉर्डर 2 का तोड़ेगी रिकॉर्ड?
हालांकि, यह फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। सनी देओल की गदर 2 ने तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ओपनिंग की थी। यहां तक कि बॉर्डर 2 ने भी पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। बाकी आधिकारिक आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा कि बंटवारा 1947 पहले दिन हिट होगी या फ्लॉप।
क्या आवारापन 2 ने बिगाड़ा खेल?
बंटवारा 1947 के साथ इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सनी की फिल्म से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ज्यादा कमाया। फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 8.57 करोड़ रुपये पहले ही कमा ली है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ 11.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया।

