विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Awarapan 2' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग के दौरान 18 घंटे में बिके 1.3 लाख टिकट

Updated: Thu, 13 Aug 2026 05:01 PM (IST)

फिल्म 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले पार्ट 'आवारापन' के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 (Awarapan 2) की अनाउंसमेंट ने इसके कुछ पुराने फैंस के जख्म हरे कर दिए थे। वे दोबारा से फिर वहीं जादू को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। इसका परिणाम भी हमको अब फिल्म की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल गया।

कितना था पार्ट 1 का कलेक्शन?

साल 2007 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। विशेष फिल्म्स की इस महत्वाकांक्षी फिल्म अपनी पूरी कमाई के दौरान सिर्फ 7.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Emraan (9)

लेकिन समय के साथ, जैसे-जैसे दर्शकों ने इसे होम मीडिया,केबल और बाद में स्ट्रीमिंग पर देखा, तो यहां से 'आवारापन' को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। वही देर से मिली पहचान और प्यार अब इसके सीक्वल को फायदा पहुंचा रहा है, जो इस हफ्ते के आखिर में रिलीज होने वाला है।

एडवांस बुकिंग में ही कर दिया कमाल

'आवारापन 2' आने वाले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। के 2026 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर इतनी जबरदस्त चर्चा है कि इसकी एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि यह रिलीज से पहले ही अपने पहले पार्ट की कुल कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग रिलीज से सिर्फ 48 घंटे पहले शुरू हुई और बुधवार को इसे जबरदस्त शुरुआत मिली। 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक यानी फिल्म के रिलीज होने से सिर्फ 18 घंटे पहले'आवारापन 2' के रिलीज वाले दिन के लिए 1.3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

Emran (1)

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के लिए 4 करोड़ के टिकट बेचे हैं। ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि फिल्म के ओपनिंग वीकेंड और उसके बाद की कुल एडवांस बुकिंग 9 करोड़ ग्रॉस (यानी 7 से 8 करोड़ नेट) से ज्यादा है। इसका मतलब है कि रिलीज से पहले ही 'आवारापन 2' ने अपनी पिछली फिल्म की कुल कमाई के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डबल डिजिट में करेगी ओपनिंग

'आवारापन' ने रिलीज के पहले दिन 79 लाख की कमाई की थी और अपने पहले वीकेंड में 2.88 करोड़ रुपये कमाए थे। ये आंकड़ा काफी कम था। इसके उलट, 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म पहले दिन ही 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।

यह भी पढ़ें- 19 साल बाद Awarapan की 'आलिया' का शॉकिंग खुलासा, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद हुआ था भेदभाव

यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में Awarapan 2 का खुमार, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धांसू कमाई; 'बंटवारा 1947' को देगी कड़ी टक्कर