विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एडवांस बुकिंग में Awarapan 2 का खुमार, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धांसू कमाई; 'बंटवारा 1947' को देगी कड़ी टक्कर

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:38 AM (IST)

Awarapan 2 Advance Booking Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ नोट छापे हैं। जानिए एडवांस कलेक्शन...

एडवांस बुकिंग में छाई आवारापन 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

एडवांस बुकिंग में छाई आवारापन 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 साल बाद कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन (Awarapan) का सीक्वल आवारापन 2 (Awarapan 2) आ रहा है। पहली फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन दूसरी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये छाप लिए हैं। 

2007 में आई आवारापन को पॉजिटिव रिव्यू, सुपरहिट गानों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। मगर यह कल्ट क्लासिक बन गई। अब 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है जिससे काफी उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बेताबी है जिसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से साफ लगाया जा सकता है।

तीन दिन में आवारापन 2 की करोड़ों में कमाई

रिलीज से पहले ही आवारापन 2 ने तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की एडवांस सोमवार से शुरू हो गई थी। इन तीन दिनों में फिल्म की टिकटें धड़ाधड़ बिकी हैं और फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

Awarapan 2

सैकनिल्क की मानें तो देशभर में इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 को 5783 शोज मिले हैं जिनमें अभी तक 95414 टिकटें बिक चुकी हैं। बात करें कमाई की तो एडवांस बुकिंग के लिहाज से फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ यह कलेक्शन 5.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है। उम्मीद है कि गुरुवार को भी फिल्म को एडवांस बुकिंग से फायदा मिलेगा।

बंटवारा को देगी कड़ी टक्कर

शुक्रवार (14 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही आवारापन 2 की टक्कर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) से हो रही है। हैरानगी की बात यह है कि बंटवारा ने अभी तक ब्लॉक सीट्स के साथ सिर्फ 2 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन इस क्लैश में किसकी जीत होती है।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 और Awarapan 2 किसके सिर सजेगा जीत का ताज? रिलीज से पहले ये एक्टर बना कमाई में 'बाजीगर'

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है 'शिवम', एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिके Awarapan 2 के टिकट