विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 और Awarapan 2 किसके सिर सजेगा जीत का ताज? रिलीज से पहले ये एक्टर बना कमाई में 'बाजीगर'

Updated: Wed, 12 Aug 2026 11:40 PM (IST)

14 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। फिलहाल एडवांस बुकिंग कमाई का किंग सनी और इमरान हाशमी में से कौन है, देखें आंकड़े।

आवारापन 2 वर्सेज बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 वर्सेज बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बीच कड़ी टक्कर

  2. इमरान और सनी देओल किसी फिल्म की हुई ज्यादा कमाई?

  3. बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को मिलेगी जीत?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फैंस के लिए इस बार बड़ी दुविधा होने वाली है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दो ऐसे सुपरस्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं, जिनमें से वह कौन सी देखें, कौन सी नहीं, यह तय करना उनके लिए मुश्किल होने वाला है।

14 अगस्त को सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की आवारापन 2 आ रही है, तो वहीं सनी देओल भी प्रीति जिंटा के साथ मूवी 'बंटवारा 1947' के साथ हाजिर होंगे। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिलीज से पहले फिलहाल कमाई के मामले में कौन सी फिल्म बाजी मार रही है, नीचे देखें दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग कमाई के आंकड़े।

करोड़ों में हुई आवारापन 2 की कमाई

इमरान हाशमी को उनके 2000 के दशक में देखने की उत्सुकता फैंस के अंदर एक अलग लेवल की है। फिल्म में वह एक बार फिर से शिवम पंडित बनकर लौट रहे हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही एक्शन थ्रिलर फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 अगस्त के आसपास शुरू हुई थी और अब तक मूवी ने करोड़ों की कमाई रिलीज से पहले ही कर ली है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन 2 ने महज 2 दिनों के अंदर 72 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे अभी तक फिल्म की कमाई 2.32 करोड़ तक की हुई है। मूवी रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इमरान हाशमी की आवारापन 2 पहले दिन 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

Screenshot 2026-08-12 233431

बंटवारा 1947 ने की इतनी एडवांस बुकिंग कमाई

एक तरफ जहां आवारापन 2 एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है, तो वहीं पहली बार सनी देओल (Sunny Deol) की कोई मूवी कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। आवारापन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली 'बंटवारा: 1947' की अभी तक कुल 21 हजार टिकट बिक्री हुई है और मूवी को टोटल 3801 शोज मिले हैं।

Screenshot 2026-08-12 233603

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा: 1947' ने टिकट बिक्री से अभी तक 58.4 लाख रुपए तक की ही कमाई की है, जिसे सुनकर 'गदर' एक्टर के फैंस थोड़े निराश जरूर हुए होंगे। हालांकि, सनी देओल की अगर पिछली फिल्मों 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' को देखा जाए, तो वह उनके लिए गेम चेंजर बनी है, ऐसे में दोनों फिल्मों में से किसके सिर सफलता का ताज सजेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 पर रिलीज से पहले भारी पड़ गई आवारापन 2, Sunny Deol की फिल्म की बढ़ी टेंशन?

यह भी पढ़ें- 8 सालों से गायब हैं Awarapan की 'रीमा', इमरान हाशमी की फिल्म में बनी थी पाकिस्तानी गर्ल, अब करती हैं ये काम