Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Batwara 1947 के प्रमोशन से वायरल वीडियो पर क्यों भड़की प्रीति जिंटा? इंटरनेट पर एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:04 PM (IST)

    प्रीति जिंटा ने हाल ही में उन दावों पर रिएक्शन दिया जिनमें कहा जा रहा था कि 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आमिर खान को नजर ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का ये वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का ये वीडियो

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का ये वीडियो

    2. एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब 

    3. 8 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहीं एक्ट्रेस 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अभी अपने को-स्टार सनी देओल (Sunny Deol) और प्रोड्यूसर आमिर खान के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

    क्या प्रीति ने आमिर को किया इग्नोर

    हालांकि, प्रमोशन इवेंट के एक हालिया वीडियो ने अटकलों को जन्म दिया, जिसमें दावा किया गया कि प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने आमिर को इग्नोर किया। अब प्रीति ने उस वीडियो को करारा जवाब देते हुए इसे 'क्लिकबेट कंटेंट' और नेगेटिविटी फैलाने वाला बताया है।

    यह भी पढ़ें- सनी देओल की 'Batwara 1947' का रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' रिलीज, जंग के बीच दिखी प्यार की झलक

    प्रीति जिंटा ने अब उन दावों पर फटकार लगाई, जिसने दावा किया कि उन्होंने आमिर खान को 'इग्नोर' किया। इस वीडियो में प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती दिख रही हैं। फोटोग्राफरों की भीड़ के बीच यह समझ न आने पर कि उन्हें कहां जाना है, उन्होंने पूछा, 'एक मिनट गाइज, कहां जाना है? जब फोटोग्राफरों ने उन्हें रास्ता बताया, तो प्रीति उल्टी दिशा में चली गईं।

    आमिर अपनी वैनिटी वैन के बाहर खड़े थे, लेकिन प्रीति का ध्यान उन पर नहीं गया और वह बिना उनसे मिले ही आगे बढ़ गईं। अब प्रीति ने उस वीडियो पर रिएक्शन किया है।

    प्रीति ने लगाई फटकार

    वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रीति ने उस वीडियो को फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, 'इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मैंने आमिर को नहीं देखा क्योंकि मैं अंदर कुछ शॉट्स शूट करने और फिर 'बंटवारा 1947' (Batwara) के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में थी। अगली बार, अगर आपका मकसद किसी तरह की नेगेटिविटी फैलाना है, तो मुझसे रुकने और तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद न करें! मेरे मन में आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए यह हरकत अच्छी नहीं है'।

    खबरें और भी

    preity 78

    8 साल बाद वापसी कर रहीं प्रीति

    प्रीति आखिरी बार 2018 में फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। अब वह आठ साल बाद 'बंटवारा 1947' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

    भारत के 1947 के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फि ल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात