Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:31 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाका ...और पढ़ें

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन को राजधानी पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा।

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन को राजधानी पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा।

    HighLights

    1. सनी देओल, प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे।

    2. फिल्म के कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

    3. 1947 के विभाजन पर आधारित फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शुक्रवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ राजधानी पहुंचे। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने वाले फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए वह आए थे।

    उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। राजधानी के पुराने ऐतिहासिक इमारतों के साथ कई स्थानों पर गए और उनके फैन एक झलक पाने को बेकरार थे।

    बातचीत के दौरान सनी देओल ने बताया कि ‘बटवारा 1947’ देश के इतिहास के बेहद महत्वपूर्ण दौर 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। फिल्म में विभाजन के दौरान बदले सामाजिक माहौल, परिवारों के बिछड़ने, रिश्तों और उस दौर के संघर्ष को कहानी का आधार बनाया गया है।

    फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं के बीच मानवीय भावनाओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर साथ दिखाई देगी। दोनों की जोड़ी को लेकर उनके प्रशंसकों में पहले से ही उत्सुकता है। करण देओल की मौजूदगी ने प्रमोशन को और खास बना दिया। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के साथ राजधानी के लोगों से भी जुड़ने की कोशिश की। फिल्म की कहानी और कलाकारों की जोड़ी को लेकर अब दर्शकों की निगाहें 14 अगस्त पर टिकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Gen-Z को साधने के लिए यूपी BJP ने भी बदली गियर, संघ के 'मंत्र' से साधेगी युवा वोट बैंक

    खबरें और भी