Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gen-Z को साधने के लिए यूपी BJP ने भी बदली गियर, संघ के 'मंत्र' से साधेगी युवा वोट बैंक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:50 AM (GMT+05:30)

    पेपर लीक के बाद जेन-जी में बढ़ते असंतोष के बीच, यूपी भाजपा ने युवा वोट बैंक को साधने के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के राष्ट्र ...और पढ़ें

    Gen-Z को साधने के लिए यूपी भाजपा ने भी बदला गियर।

    Gen-Z को साधने के लिए यूपी भाजपा ने भी बदला गियर।

    HighLights

    1. पेपर लीक के बाद जेन-जी में असंतोष, भाजपा की चिंता बढ़ी।

    2. मोहन भागवत ने जेन-जी को राष्ट्रवादी, देश का भविष्य बताया।

    3. यूपी भाजपा युवा वोट बैंक साधने को अभियान तेज करेगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पेपर लीक मामले पर जेन-जी में उबाल सत्ताधारी दलों के लिए चिंता का सबब बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य विरोधी दलों के नेता राजनीतिक वातावरण को समझते हुए जेन-जी के साथ खड़े रहने का संदेश दे रहे हैं, वहीं भाजपा ने भी जेन-जी को साधने के लिए कई स्तरों पर कसरत तेज कर दी है।

    उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जेन-जी को राष्ट्रवादी और देश का भविष्य बताकर भाजपा को साफ संदेश दे दिया है। आने वाले चुनावों में इस वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    भाजपा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी, जिसकी कमान युवाओं को दी गई है। पार्टी विद्यालयों, महाविद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक में संगोष्ठी करवाकर जहां राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देगी, वहीं इस बहाने जेन-जी को साधने पर भी फोकस होगा।

    एक भारत-श्रेष्ठ भारत एवं वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने को अभियान में शामिल कर पार्टी इसी रणनीति को लेकर बढ़ रही है। छह माह तक चलने वाले संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत भी पार्टी कॉलेजों में पहुंचकर समाज सुधारकों एवं सामाजिक आंदोलनों पर संगोष्ठी कराएगी, जहां युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

    जंतर-मंतर से लेकर देशभर के अलग-अलग शहरों में छात्रों का धरना प्रदर्शन देखते हुए भाजपा ने युवा मोर्चे को भी मैदान में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजयुमो सितंबर माह तक प्रदेश के कालेजों एवं शैक्षणिक परिसरों को मथकर जेन-जी का भरोसा जीतने का प्रयास करेगा।

    खबरें और भी

    मोर्चा युवाओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर संवाद कर न सिर्फ उनका विचार सुनेगा, बल्कि उन्हें सरकार की उपलब्धियां भी बताएगा। पार्टी का ओबीसी मोर्चा ने प्रयागराज में युवाओं एवं छात्रों से संवाद करने पहुंच रहे राहुल गांधी को घेरने की रणनीति बनाया है। भाजपा युवाओं को बताने का प्रयास कर रही है कि कांग्रेस ने उन्हें इतिहास, संस्कृति एवं रोजगार के नाम पर छला है।

    पार्टी युवाओं को यह भी स्मरण दिलाने में जुटी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियों को माना है, जिसमें युवा भी शामिल है। जेन-जी जानता है कि मोहन भागवत के बयान से भाजपा का राजनीतिक दर्शन अलग नहीं हो सकता। ऐसे में भागवत के बयान के बाद युवाओं की नजर भाजपा की चाल पर होगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी की चुनावी तैयारियों पर कांग्रेस करेगी मंथन, 10 अगस्त को दिल्ली में जुटेगी राज्य इकाई की टीम