विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 साल बाद Awarapan की 'आलिया' का शॉकिंग खुलासा, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद हुआ था भेदभाव

Updated: Thu, 13 Aug 2026 10:32 AM (IST)

फिल्म आवारापन में आलिया का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री श्रिया सरन ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

श्रिया सरन का खुलासा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

श्रिया सरन का खुलासा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. 2007 में रिलीज हुई थी आवारापन

  2. श्रिया सरन थीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस

  3. 19 साल बाद आ रहा है फिल्म की सीक्वल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक मोहित सूरी के डायरेक्शन में साल 2007 में अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन को रिलीज किया गया था। इस मूवी में अभिनेत्री श्रिया सरन ने आलिया का मुख्य किरदार निभाया था। बेशक आज आवारापन एक कल्ट मूवी मानी जाती है, लेकिन उस वक्त ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

इस बीच आवारापन एक्ट्रेस श्रिया सरन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि आवारापन के फ्लॉप होने से उनके साथ इंडस्ट्री में भेदभाव हुआ था। आइए जानते हैं कि श्रिया ने क्या कहा है- 

श्रिया सरन के साथ हुआ था भेदभाव

फिल्म आवारापन फिलहाल अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसके जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आवारापन 2 (Awarapan 2) से पहले अभिनेत्री श्रिया सरन ने पिंकविला को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और कई राज खोल हैं, उन्होंने बताया है- 

यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में Awarapan 2 का खुमार, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धांसू कमाई; 'बंटवारा 1947' को देगी कड़ी टक्कर

awarapan shriya saran (1)

जब आवारापन बन रही थी तो उस वक्त मैं काफी एक्साइटेड थी। मुझे लगा कि ये मूवी दर्शकों को काफी पसंद आएगी और हिट होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हमारी मूवी असफल रही। मुझे लगता है कि उस वक्त आवारापन अपने समय से आगे की फिल्म थी। बेशक मूवी को सफलता नहीं मिली, लेकिन ये कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेट हुई थी। लेकिन मुझे हैरानी तब हुई, जब किसी भी अवॉर्ड शो से मुझे न्योता नहीं मिला।

awarapan shriya saran

एक तरह से मेरे साथ भेदभाव सा हुआ था, जिससे मुझे काफी बुरा लगा था। लेकिन खैर हर किसी के जीवन में ऐसा दौर आता है। अच्छी बात ये है कि अब आवारापन 2 आ रही है और इसको लेकर जो क्रेज दिखाई दे रहा है, वह वाकई आनंद पहुंचा रहा है।

इस तरह से श्रिया सरन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। मालूम हो कि आवारापन 2 को शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

श्रिया सरन की अगली फिल्म

बात की जाए श्रिया सरन की अपकमिंग मूवी के बारे में तो आने वाले समय वह अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। जिसको 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले श्रिया की इस फ्रेंचाइजी की दोनों मूवीज हिट साबित हुई हैं। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 और Awarapan 2 किसके सिर सजेगा जीत का ताज? रिलीज से पहले ये एक्टर बना कमाई में 'बाजीगर'