विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड पर इमरान हाशमी की Awarapan 2 को हुआ जबरदस्त फायदा, दो दिनों में ही निकाला आधा बजट

Updated: Sat, 15 Aug 2026 08:21 PM (IST)

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने मात्र दो दिनों में ही अपने कुल बजट का आधा कलेक्शन निकाल लिया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत हुई। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर के बावजूद यह फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) की बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को टक्कर देते हुए बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ रही है।

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही और इसका परिणाम पहले दिन के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दूसरे दिन फिल्म ने 22.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 44.42 करोड़ रुपये हो गया है।

Emraan (11)

फिल्म को 8,218 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। पहले दिन के मुताबिक इसके शोज भी बढ़ाए गए हैं और वैसा ही परिणाम कलेक्शन में भी देखने को मिला। इस तरह भारत में इसका ग्रास कलेक्शन 52.86 करोड़ रुपये हो गया है।

साल 2007 में आया था पहला पार्ट

फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर आवारापन फ्लॉप रही थी। फिल्म का दुनिया भर में कुल कलेक्शन लगभग 12.50 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से 'आवारापन 2' ने अपने पहले ही दिन 'आवारापन' के कुल कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

Awarapan (1)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आवारापन 2' 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसने 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके एक शानदार आगाज किया है। अपने पहले वीकेंड के दौरान, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से अपना बजट वसूल कर लेगी। हालांकि, क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के कारण, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड के दौरान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, Sunny Deol की 'बंटवारा 1947' को किया ओवरटेक

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के किंग बने Emraan Hashmi, पहले ही दिन Awarapan 2 की चांदी; 'बंटवारा 1947' से तीन गुना ज्यादा कमाई