Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi Advance Booking: सामंथा रुथ और विजय देवरकोंडा स्टारर खुशी की शुरू हुई एडवांस बुकिंग, कल होगी रिलीज

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 11:35 AM (IST)

    Kushi Advance Booking Open Now सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा पहली बार फिल्म खुशी के साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने और ट्रे ...और पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu, Vijay Deverakonda Instagram Image
    Samantha Ruth Prabhu, Vijay Deverakonda Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Advance Booking Open Now: साउथ के सुपरस्टार्स सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अपने अगले प्रोजेक्ट खुशी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच छाए हुए हैं।

    साउथ के साथ नॉर्थ के दर्शक इस म्यूजिकल ड्रामा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब खुशी की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। मेकर्स ने फिल्म की टिकट बुक करने के लिए टिकट खिड़की खोल दी है। खुशी में पहली बार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई थी, इसके बाद से ही दर्शक फिल्म की रिलीज की राह देख रहे हैं।

    मेकर्स ने किया एलान

    म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म खुशी के मेकर्स ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के एडवांस बुकिंग का एलान किया। पोस्ट में खुशी का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री दिखने को मिल रही है। खुशी के एडवांस बुकिंग की जानकारी देते हुए मेकर्स ने कैप्शन में कहा, "बड़े पर्दे पर सबसे खूबसूरत जोड़ी से मिलने और उनकी रिलेटेबल कहानी को देखने का वक्त आ गया है। खुशी की एडवांस बुकिंग खुल गई है।"

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    खुशी का डायरेक्शन शिव निर्वाण ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। वहीं, खुशी का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी ने किया है। फिल्म शुक्रवार यानी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी क्या कमाल करती है अब ये जल्द पता चलने वाला है। बता दें कि फिल्म को प्रमोशन के दौरान काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में खुशी से रिलीज के बाद शानदार ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है। 

    खबरें और भी