Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस नहीं चमकी 'कुशी' की किस्मत, सामंथा- विजय देवरकोंडा की फिल्म की बस इतनी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 10:32 AM (IST)

    Kushi Box Office Day 3 Collection सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल ...और पढ़ें

    Kushi Box Office Day 3 Collection /Photo- Instagran
    Kushi Box Office Day 3 Collection /Photo- Instagran

    HighLights

    1. पहले वीकेंड पर ऐसा रहा 'कुशी' का हाल
    2. चार साल बाद रोमांटिक कॉमेडी से साथ लौटी विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी
    3. तीन दिन में बस 'कुशी' ने की इतनी कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Box Office Day 3: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की जोड़ी चार साल के बाद फिल्मी पर्दे पर फैंस को देखने को मिली। दोनों तेलुगु भाषा में बनी फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुशी' में साथ नजर आए। इस फिल्म ने 1 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी।

    विजय-सामंथा की इस लव स्टोरी को दर्शकों और समीक्षकों का तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार पहले ही वीकेंड पर धीमी हो गई। सभी भाषाओं में 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

    'कुशी' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार है धीमी

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'कुशी' में तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख से शुक्रवार को ओपनिंग की थी। हालांकि, साउथ में फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़ने की बजाय कम हो गया।

    तेलुगु भाषा में कुशी ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को टोटल 9.25 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म महज 8.97 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

    फिल्म का तेलुगु में वीकेंड तक टोटल कलेक्शन 32.92 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि, तमिल भाषा में फिल्म ने शनिवार को 65 लाख और रविवार को टोटल 66 लाख का बिजनेस किया है। तमिल में 'कुशी' की टोटल कमाई 1.86 करोड़ तक पहुंची है।

    खबरें और भी

    इंडिया में फिल्म का टोटल पहुंचा इतना कलेक्शन

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने इंडिया में टोटल सभी भाषाओं को मिलाकर वीकेंड पर लगभग 34.78 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म रविवार तक महज 41.45 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। ओवरसीज इस फिल्म ने टोटल 12 करोड़ रुपए कमाए है।

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर उनके स्टारडम के मुकाबले काफी धीमी है। नवीन येरनेनी और वाय रवि शंकर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई।