Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi Twitter Review: सामंथा- विजय की लव स्टोरी के लिए जेब ढीली करने का बना रहे हैं मन? जाने दर्शकों की राय

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 11:07 AM (GMT+05:30)

    Kushi Twitter Review साउथ सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी चार साल बाद कुशी के साथ पर्दे पर लौटी है। शिवा निर्वाना के निर्देशन म ...और पढ़ें

    Kushi Twitter Review - दर्शकों को कैसी लगी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की कुशी /Photo- Dainik Jagran Graphic
    Kushi Twitter Review - दर्शकों को कैसी लगी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की कुशी /Photo- Dainik Jagran Graphic

    HighLights

    1. सामंथा और विजय देवरकोंडा की फिल्म कुशी हुई रिलीज
    2. दर्शकों ने 'कुशी' पर दी अपनी राय
    3. चार साल बाद लौटी सामंथा और विजय देवरकोंडा की जोड़ी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Twitter Review: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' एक लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में दोनों की यूनिक लव स्टोरी फैंस को देखने को मिलेगी। इस फिल्म का जब से पहला पोस्टर रिलीज हुआ था, तब से ही दोनों साउथ स्टार्स को फिल्मी पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए थे।

    फाइनली सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोड़ा स्टारर 'कुशी' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाना ने किया है।

    उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। सामंथा और विजय दोनों के लिए ही ये फिल्म बेहद महत्वपूर्ण है। आप अपना वीकेंड सामंथा और विजय की लव स्टोरी के साथ मना सकते हैं या फिर नहीं, यहां पर जाने दर्शकों की राय।

    दर्शकों को कैसी लग रही है सामंथा-विजय की लव स्टोरी?

    आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा दोनों के लिए ही ये फिल्म इम्पोर्टेंट है। जहां विजय की 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, तो वहीं सामंथा की 'शाकुंतलम' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'कुशी' में इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

    विजय-सामंथा की इस फिल्म को दर्शकों का ट्विटर से लेकर थिएटर से फिल्म देखकर निकली ऑडियंस तक से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    खबरें और भी

    दर्शकों को सामंथा-विजय की लव स्टोरी से लेकर फिल्म का म्यूजिक, कहानी तक पसंद आ रही है। खासकर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 'कुशी' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

    इस फिल्म के रिलीज होते ही ट्विटर यूजर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर #Blockbusterkushi ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने विजय देवरकोंडा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक क्लास मूवी का मास पोस्टर। कुशी ब्लॉकबस्टर है"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है , क्यूट पेयर है, कॉमेडी सीन्स गजब है, ओवरऑल ये फिल्म काफी अच्छी है"। अन्य यूजर ने लिखा, "ये फिल्म एक कम्प्लीट एंटरटेनर है। ये दोनों ब्लॉकबस्टर के साथ लौट चुके हैं"।

    सामंथा और विजय देवरकोंडा की फिल्म पर प्यार बरसाने से फैंस बिल्कुल पीछे नहीं हट रहे हैं। आपको बता दें कि 'कुशी' के साथ चार साल बाद सामंथा और विजय की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर लौटी है।